भिलाई की नीता गढ़वाल को मुंबई में आयोजित दादा साहब फाल्के टेलीविजन पुरस्कार से नवाजा गया


भिलाई नगर 09 फरवरी 2025:- छत्तीसगढ़ भिलाई में निवासरत श्रीमती नीता गढ़वाल को दादा साहब फाल्के टेलिविजन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है यह पुरस्कार मुंबई के सहारा होटल में 2 फरवरी को आयोजित की गई थी इस अवार्ड में टीवी के कई जाने-माने हस्तियों को भी सम्मानित किया गया था जिसमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सोनू और बावरी बालिका वधू की रश्मि टीवी स्टार काजल चौहान बिग बॉस की मालती मल्होत्रा कुंडली भाग्य की सना सुरी रोमा अरोड़ा जैसी हस्तियां भी सम्मानित थी।







इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि टीवी स्टार अदा खान जी थी जिसके हाथों नीता गढ़वाल को पुरस्कार देकर उनकी विशेष उपलब्धियां के लिए सम्मानित किया गया यह पुरस्कार संपूर्ण देश में विशेष उपलब्धियां के लिए सम्मानित किया जाता है
नीता गढ़वाल ने हाल ही में थाईलैंड में आयोजित मैसेज इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व कर वहां पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


इसके पूर्व भी दुबई में 2024 मैं आयोजित मिस अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया था
नीता गढ़वाल शुरू से ही एक होनहार छात्र रही है और खेल के प्रति भी उनका शुरू से ही विशेष लगाव रहा उन्होंने स्कूली जीवन में एथलीट के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त किया है

इसके अतिरिक्त वह एक बाइक राइडर और सामाजिक संस्थाओं से जोड़कर समाज सेवा का कार्य भी करती हैं उनकी इन्हीं उपलब्धियां के स्वरूप उन्हें मुंबई में आयोजित इस टेलीविजन की दुनिया का यह विशेष पुरस्कार के लिए चयन हुआ
वर्तमान में नीता गढ़वाल भिलाई में निवासरत हैं और उनके पति शेखर गढ़वाल भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत हैं उनकी दो बेटियां इंजीनियरिंग की छात्रा है वह अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार को देती हैं जिन्होंने शुरू से ही इसके लिए प्रेरित किया


उनसे पूछा गया कि वे युवा शक्ति को क्या संदेश देना चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं और उन्हें आगे आना चाहिए एवं इसके लिए वह युवा शक्ति को मार्गदर्शन करने के लिए सदैव तत्पर हैं।


