भोजराज सिन्हा बने भिलाई नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष…
00 दया सिंह उपनेता प्रतिपक्ष और वीणा चंद्राकर बनी सचेतक….

IMG_20230117_130525.jpg


भिलाई नगर 17 जनवरी 2023 / नई परिषद के निर्वाचन के साल भर बाद भाजपा ने भिलाई नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति कर दी है। वरिष्ठ पार्षद भोजराज सिन्हा को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। वहीं पहली बार पार्षद बने दया सिंह को उपनेता प्रतिपक्ष और वीणा चन्द्राकर को सचेतक घोषित किया गया है।


भिलाई नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष का चयन करने भाजपा ने राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। दोनों पर्यवेक्षकों ने बीते शनिवार को स्थानीय सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, विधायक वैशाली नगर विद्या रतन भसीन और जिला भाजपा अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया की मौजूदगी में भिलाई निवास पर पार्षदों की बैठक लेकर रायसुमारी की। इस दौरान पार्षदों की मंशा के अनुरूप एक रिपोर्ट बनाकर अंतिम निर्णय हेतु प्रदेश नेतृत्व को सौंप दिया गया था।

( नेता प्रतिपक्ष भोजाराम सिन्हा )

आखिरकार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से पर्यवेक्षकद्वय संतोष पाण्डेय व भूपेंद्र सवन्नी ने नेता प्रतिपक्ष सहित उपनेता प्रतिपक्ष और सचेतक पद में जिन्हें नामांकित किया गया उनके नाम की घोषणा कर दिया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय से घोषित सूची के अनुसार 02 बार के पार्षद वार्ड 17 भोजराज सिन्हा को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। ज्ञातव्य हो कि भोजराम सिन्हा की पत्नी भी भिलाई नगर निगम में एक बार पार्षद रह चुकी हैं पहली बार वार्ड 44 पार्षद बने दया सिंह भिलाई नगर निगम में उपनेता प्रतिपक्ष होंगे।

( दया सिंह उप नेता प्रतिपक्ष )
(वीणा चंद्राकर सचेतक नगर पालिक निगम भिलाई )

वहीं पहली बार वार्ड 41 से पार्षद चुनकर आई श्रीमती वीणा चन्द्राकर को सचेतक की भूमिका दी गई है। इस घोषणा के साथ ही पिछले कईं दिनों से नेता प्रतिपक्ष पद को लेकर भाजपा पार्षदों में चल रही शह और मात के राजनीतिक खेल में विराम लग गया है। नेता प्रतिपक्ष के लिए पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय समर्थक पीयूष मिश्रा, पी. श्याम सुंदर राव, विनोद सिंह और भसीन समर्थक महेश वर्मा का नाम भी चर्चे में था। नेता प्रतिपक्ष बने भोजराज सिन्हा को वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन का करीबी माना जाता है। वहीं सांसद विजय बघेल के साथ भी उनका मधुर संबंध रहा है।


scroll to top