पुत्र मोह में भूपेश बघेल ने पूरी कांग्रेस को झोंका : विजय शर्मा.....डिप्टी सीएम ने कहा- उस व्यक्ति के लिए पूरी कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है, जो कांग्रेस का सदस्य ही नहीं - Steel City Online News Portal

पुत्र मोह में भूपेश बघेल ने पूरी कांग्रेस को झोंका : विजय शर्मा…..डिप्टी सीएम ने कहा- उस व्यक्ति के लिए पूरी कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है, जो कांग्रेस का सदस्य ही नहीं

IMG_20250722_120143.jpg

पुत्र मोह में भूपेश बघेल ने पूरी कांग्रेस को झोंका : विजय शर्मा…..डिप्टी सीएम ने कहा- उस व्यक्ति के लिए पूरी कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है, जो कांग्रेस का सदस्य ही नहीं

कबीरधाम 22 जुलाई 2025:- शराब घोटाले मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के बाद पूरी कांग्रेस सड़क पर उत्तर चुकी है। जगह-जगह ईडी और भाजपा के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में कांग्रेस आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजाम करने जा रही है। जिसको लेकर राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गंभीर आरोप लगाए है। विजय शर्मा ने  जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस बताये कि भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल कांग्रेस के किस पद पर है। जिस व्यक्ति का कांग्रेस में कोई पद नहीं, वह सदस्य है या नहीं, उस व्यक्ति के लिए पूरी कांग्रेस प्रदेश में प्रदर्शन कर रही है,

इसका साफ मतलब है भूपेश बघेल ने पूरी कांग्रेस को पुत्र मोह में झोंक दिया है। विजय शर्मा ने कहा हमने पहले भी बड़े-बड़े ऐसे उदाहरण देखें हैं, जिसमें लोगों ने पुत्र मोह में खुद को भी बर्बाद किया और अपने पूरे साम्राज्य को भी बर्बाद किया। भूपेश बघेल इस दिशा में काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

भूपेश बघेल व कांग्रेस भ्रष्टचारियों को बचाने साथ ही उनका आर्थिक रूप से नुकसान भी पूरे प्रदेश की जनता को परेशान कर रही है और करने जा रही है, जो की प्रदेश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। दरअसल पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार किया है। चैतन्य की गिरफ्तारी के बाद राज्य में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने है। दोनों दल के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते नजर आ रहे है।

चोरी और सीनाजोरी, बघेल का झूठ बेनकाब

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कोल ब्लॉक आवंटन को लेकर कांग्रेस पार्टी और भूपेश बघेल के झूठ का पर्दाफाश हो गया है। भाजपा ने पत्रकार वार्ता में तथ्यों एवं दस्तावेज प्रेजेंटेशन के माध्यम से कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चोरी और सीनाजोरी का उदाहरण बार-बार प्रस्तुत कर रही है। आप सबको पता होगा कि अपने शासनकाल के पांच वर्ष में भूपेश बघेल ने छतीसगढ़ को दस जनपथ का चारागाह बना दिया था। शराब, कोयल, चावल, गोठान से लेकर पीएससी घोटाले तक में इसने प्रदेश के संसाधनों को जाम कर लूटा था। इन घोटालों के आरोपी एक-एक कर जा रहे हैं। सभी जेल जा रहे हैं। जिस तरह आपराधियों के खिलाफ हो रही कानूनी कार्रवाई को कहीं और मोड़ा जा रहा है, यह दुर्भाग्यजनक है।


scroll to top