बालोद 10 मार्च 2023। बालोद जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 10 साल की बालिका सहित 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं बालिका के पिता गंभीर रूप से घायल है जिन का इलाज राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में चल रहा हैआयरन ओर से भरे ट्रक ने पहले तो एक कार को टक्कर मारी और इसके बाद बाइक सवार लोगों को भी चपेट में ले लिया है। इस हादसे में एक घायल भी हुए हैं। हादसा डौंडी थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक परिचालक भाग खड़े हुए हैं डौंडी पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है दुर्घटना दोपहर 1:45 बजे की बताई जाती है
बालोद जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव दें बताया कि दोपहर 1:45 बजे के करीब ट्रक क्रमांक CG-19 बीजी 1705 आयरन ओर भरकर कांकेर जिले के भानुप्रताप पुर की ओर से बालोद की ओर जा रही थी। गाड़ी अभी मरकाटोला गांव के पास पहुंची थी। उसी दौरान सामने से सामने से कार क्रमांक सीजी 04 एचसी 0813 को ठोकर मारते हुए बाइक करवान सीजी 11 सीए 6795 को अपनी चपेट में ले लिया इस दुर्घटना में कार में सवार 10 साल की बालिका सहित 4लोग व बाइक सवार बालोद पोस्ट ऑफिस का पोस्टमैन घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया



जबकि कार में सवार बालिका के पिता गंभीर रूप से हाथ हो गए उन्हें तत्काल उपचार के लिए बालोद जिला अस्पताल भेजा गया जहां हालत में सुधार होता ना देख उन्हें तत्काल राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज बेहतर उपचार के लिए रवाना कर दिया गया ऐसे में ट्रक चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका। हादसे के बाद कार रोड किनारे चले गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को डौंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में मरने वालों में लिखन देवांगन पिता पुन्नू राम देवांगन 27 साल, भूपेंद्र वैष्णव पिता पुरुषोत्तम दास 35 साल, हेमचंद्र देशमुख पिता कुंवर सिंह 32 साल, कुमारी जन्हावी देवांगन पिता परमेश्वर देवांगन 10 साल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई कार में सवार सभी लोग लोहारा ब्लॉक के दुपचेरा गांव के रहवासी हैं घटना के समय कार में सवार सभी लोग नारायणपुर जा रहे थे वही बाइक सवार नकुल दास साहू पिता मोतीलाल साहू 30 साल निवासी जांजगीर-चांपा की अस्पताल पहुंचे दम तोड़ दिया


नकुल दास बालोद पोस्ट ऑफिस में पोस्टमैन के पद पर कार्यरत था प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की स्पीड काफी तेज थी और अनियंत्रित होकर उसने सामने से आ रही कार बाइक सवार को ठोकर मार दी इस ठोकर से कार व बाइक सवार के परखच्चे उड़ गए काफी मेहनत के उपरांत कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया तब तक कार में सवार 4 लोगों ने दम तोड़ चुके थे।


मुख्यमंत्री ने बालोद जिले के सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले में दल्लीराजहरा मार्ग के डौंडी थाना क्षेत्र के मरकाटोला में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने बालोद जिला प्रशासन के अधिकारियों कोे इस घटना में घायल व्यक्ति को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए हैं।



