BIG BREAKING : भारतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों का तबादला…. देखें किसे कहा भेजा गया

IMG_20230314_230242.jpg

भोपाल 16 मार्च 2023 मध्यप्रदेश शासन में आज अचानक भारतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों का तबादला कर दिया है हरिनारायण चारी मिश्रा भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर होंगे वही मकरंद देउसकर को इंदौर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2003 बैच के हरिनारायण चारी मिश्रा का इंदौर से तबादला कर राजधानी भोपाल का पुलिस आयुक्त बनाया गया है उनके स्थान पर अब तक पुलिस आयुक्त का कार्यभार राजधानी में संभाल रहे 1997 बैच के मकरंद देउसकर इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे 2004 बैच के सुशांत कुमार सक्सेना पुलिस महानिदेशक महा निरीक्षक चंबल जोन मुरैना होंगे।

आज जारी आदेश के अनुसार 2001 बैच के प्रमोद वर्मा को पुलिस महानिदेशक महा निरीक्षक सागर जॉन पदस्थ किया गया है जबकि पुलिस मुख्यालय में गुप्त वार्ता का पदभार संभाल रहे 2002 बैच के अभय सिंह भोपाल देहात के नए पुलिस महानिरीक्षक होंगे 2004 बैच के इरशाद अली होशंगाबाद जॉन के नए पुलिस महा निरीक्षक होंगे 2003 बैच के अनुराग पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक गुप्ता का कार्यभार संभालेंगे

1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी जी. अखेतो सेमा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जेल का कार्यभार संभालेंगे पुलिस सूत्रों के अनुसार आने वाले समय में और भी अधिकारियों के कार्यभार कार्यभार में फेरबदल किया जा सकता है विधानसभा सत्र के बाद बहुत से जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले जाएंगे सूत्रों के अनुसार सूची लगभग अंतिम चरण में है


scroll to top