महासमुंद 29 नवंबर 2024:- छत्तीसगढ़ राज्य की एकमात्र महिला बटालियन 20वीं (भा./रा.) वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, महासमुंद में आरक्षक के रूप में वर्ष 2018 में भर्ती हुई 23 महिला आरक्षकों की टोली ने राष्ट्रीय बैंड प्रतियोगिता नागालैंड में अपना तीसरा स्थान प्राप्त कर राज्य क़ो गौरवान्वित किया।

छ.ग. राज्य पुलिस महिला बैगपाइपर बैंड की टीम 20वीं वाहिनी छग सशस्त्र बल, महासमुंद का प्रशिक्षण वर्ष-2022 पंचकुला हरियाणा में हुआ था। वर्ष-2023 में गुजरात में आयोजित 24वें अखिल भारतीय बैण्ड प्रतियोगिता में दिनांक 04.12.2023 से 08.12.2023 तक भाग लेकर चौथा स्थान प्राप्त हुआ था।




बैगपाइपर टीम द्वारा बैंड पर सतत मेहनत और अभ्यास वर्तमान में दिनांक 16.11.24 से 22.11.24 तक असम रायफल ट्रेनिंग सेंटर दीमापुर, नागालैंड में संचालित 25वाँ अखिल भारतीय पोलिस बैंड कॉम्पटिशन-2024 में महिला बैंड टीम की कुल 23 महिला स्टाफ ने लिया हिस्सा।


बैंड टीम का नेतृत्व महिला आरक्षक सोनबती ठाकुर ने किया, जिनमें महिला आरक्षक असमती मरकाम, रामबती हुर्रा, मनीता मरकाम, जेबती शोरी, ममता शोरी, फरिश्ता कुमेटी, सुशिंता मंडावी, जमुना मरकाम, रामबती नेताम, धात्री ठाकुर, उमा भारती, चमेली भेड़िया, चंद्रप्रभा सेन, फागनी सलाम, बसंती रेस्टॉरेंट, रेणुका चौहान, गणेश पद्माकर, फागनी जुर्री, सरस्वती नाग शामिल हैँ। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर 20वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ पुलिस को देश स्तर पर पहचान दिलाते हुए महान गौरव हासिल किया।

20वीं वाहिनी छसबल की सेनानी श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे एवं सहा. सेनानी श्रीमती दिनेश्वरी नंद ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान सभी महिला बैगपाइपर बैंड टीम से मुलाकात कर इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।







