BIG BREAKING:- बस खाई में गिरी, सड़क हादसे में दो महिला सहित 15 की मौत… 15 से अधिक  घायल , 07 की हालत गंभीर.. केडिया डिस्टलरी कंपनी के कर्मचारी बस से घर लौट रहे थे… मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है…. ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा बस चालक की भी मौत…

IMG_20240409_231042.jpg

भिलाई नगर 9 अप्रैल 2023:- कुम्हारी  केडिया डिस्टलरी कंपनी से कर्मचारियों को लेकर लौट रही बस के 50 फीट गहरी खाई में गिरने से दो महिला, बस चालक सहित 15 लोगों की मौत की जानकारी दी जा रही है जबकि प्रशासन 12 लोगों की मौत की बात बता रहा है जानकारी के अनुसार मौत की संख्या बढ़ सकती है बस में 40 से अधिक लोग सवार थे जो  काम खत्म करके कंपनी के बस से घर लौट रहे थे घटना रात्रि 8:00 बजे की बताई जाती है एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई 

जिसने खाई में से  घायलों  को निकालने का बखूबी कार्य किया है क्रेन की सहायता से बस को निकालने का प्रयास जारी है सूचना मिलते ही सांसद विजय बघेल नगर निगम में  उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला, अमले के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए घायलों को रायपुर एम्स के साथ-साथ आसपास के अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व उप मुख्यमंत्री गृहमंत्री विजय शर्मा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने भी ने इस घटना पर दुख जाताया है। दुर्घटना पर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने दुख जताया है

छत्तीसगढ़ में रायपुर-दुर्ग रोड पर मंगलवार रात कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 15 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हैं। इनमें 7 की हालत गंभीर है। मृतकों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान में हुआ है। केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में सवार होकर लौट रहे थे। हादसे के दौरान बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

टॉर्च और मोबाइल के फ्लैश लाइट से रेस्क्यू का काम चल रहा है। कुम्हारी, छावनी,भिलाई नगर भिलाई भट्टी व भिलाई 3 और का पुलिस बल अधिकरियों के साथ पहुँच गया घायलों का सिविल हॉस्पिटल कुम्हारी, एम्स और आसपास का अस्पतालों में इलाज जारी है। मरने वालों में रिसाली सुपेला खुर्शीपार कुम्हारी सेक्टर 04 के रहने वाले बताए जाते हैं


scroll to top