बड़ी खबर :- 437 सहायक उप निरीक्षक उप निरीक्षक के पद पर हुए पदोन्नत…. बलवंत सिंह भी उपनिरीक्षक के पद पर हुए पदोन्नत….

IMG-20240210-WA1394.jpg

भोपाल 10 फरवरी 2024 :- मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा 437 सहायक उपनिरीक्षक को लंबी प्रतीक्षा के उपरांत उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति करने के आदेश जारी कर दिए गए आज जारी आदेश के अनुसार अधिकांशत पदोन्नति उपनिरीक्षक को उनकी तैनाती जिले में ही पदस्थापना की गई है इंदौर ग्रामीण जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में पदस्थ बलवंत सिंह को भी मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति करने के आदेश जारी किए हैं।

पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा प्रकाशित जी०ओ०पी० 148/2021 दिनांक 10/02/21, अघतन संशोधित पत्र क० पुमु/3/कार्मिक/स-12/737/2021, दिनांक 12/02/2021 एवं पत्र क० पुमु/3/कार्मिक/स-12/800/2021, दिनांक 17/02/2021 में निहित प्रावधानों के अनुसार म०प्र० जिला पुलिस बल में पदस्थ सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक पद का “कार्यवाहक प्रभार” (उच्च पद पर कार्य करने का अधिकार) दिये जाने हेतु पुलिस मुख्यालय के आदेश क/पुमु/3/कार्मिक/स-12/212/2024 दिनांक 25/01/2024 द्वारा जारी उपयुक्तता सूची के आधार पर निम्नलिखित सहायक उप निरीक्षकों को उनकी वरिष्ठता के आधार पर उप निरीक्षक के पद पर कार्यवाहक प्रभार दिया जाकर उनके नाम के सम्मुख दर्शायी गई इकाई में पदस्थ किया जाता है:-.

जारी होते ही आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बलवंत सिंह को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने की बधाई और शुभकामनाएं दी।


scroll to top