बडी खबर:- वी डिस्ट्रिक्ट 323- G-3 के एरिया – 1 की एरिया मीट, एरिया ऑफिसर वी सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न…. सेवा भावी संस्था से जुड़े हैं तो सेवा को ही ध्येय बनाईये…. डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी. अनिता अग्रवाल….

IMG-20230922-WA1196.jpg

भिलाईनगर 22 सितंबर 2023:-वी डिस्ट्रिक्ट 323- G-3 के एरिया – 1 की एरिया मीट, एरिया ऑफिसर वी सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। एरिया मीट में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट वी अनिता अग्रवाल, विशेष अतिथि के रूप में डि. कोषाध्यक्ष वी ऊषा अग्रवाल, डि. सह कोषाध्यक्ष वी भारती अग्रवाल, डि. सह सचिव सेवा गतिविधि वी अनिता पांडेय, डि . सह पी आर ओ वी सरोज अग्रवाल, आयोजक क्लब वी क्लब भिलाई ग्रेट की अध्यक्ष रितु अग्रवाल उपस्थित थे।


ईश वन्दना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्वागत भाषण आयोजन अध्यक्ष वी रितु अग्रवाल ने दिया, ध्वज वंदना वी मंजू बंसल ने की। अतिथियों का स्वागत क्लब के सदस्यों ने किया।
एरिया ऑफिसर वी सुनीता शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए अपने एरिया के अन्तर्गत आने वाले क्लब वी क्लब भिलाई ग्रेट, वी क्लब भिलाई वीनस, वी क्लब भिलाई अक्षरा के बारे में जानकारी दी, और उन्हे अच्छे सेवा कार्य करने हेतु बधाई दी।

उन्होंने तीनों क्लबों से बने माइक्रो कैबिनेट मेम्बर, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्संस को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति आगाह किया और उनको मिले विषय पर परिपत्र निकालने, एरिया एवं डिस्ट्रिक्ट से संपर्क बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट वी अनिता अग्रवाल जी हमारे क्लब से हैं तो हमारी जवाबदेही और भी बढ़ जाती है, हमे कार्यों में गति लानी है और कुछ अच्छे कार्य करके डिस्ट्रिक्ट में एक अलग मुकाम हासिल करना है।


मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट वी अनिता अग्रवाल ने तीनों क्लबों के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि…
“अपने कार्यों के प्रति जुनून पैदा कीजिए, कुछ कर गुजरने का जज्बा ही आपको सामान्य से विशेष बनायेगा क्योंकि “टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता और छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता।” “बातों में गहराई लाइए और कार्यों में चतुराई लाइए।” सेवा भावी संस्था से जुड़े हैं तो सेवा को ही ध्येय बनाईये।


कार्यक्रम में ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया था, जिसमे सभी सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन वी भारती अग्रवाल ने किया, तथा आभार प्रदर्शन वी कविता अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर तीनों क्लबों के सदस्य उपस्थित थे।


scroll to top