बड़ी खबर: भाजपा विधायक विद्या रतन भसीन की तबीयत बिगड़ी ...... राजधानी के निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज..... एयर एंबुलेंस से वेदांता ले जाने की तैयारी... - Steel City Online News Portal

बड़ी खबर: भाजपा विधायक विद्या रतन भसीन की तबीयत बिगड़ी …… राजधानी के निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज….. एयर एंबुलेंस से वेदांता ले जाने की तैयारी…

IMG_20230206_225849-1.jpg

भिलाई नगर 6 फरवरी 2023:! वैशाली नगर के भाजपा विधायक विद्याधन भसीन की तबीयत ठीक नहीं बताई जा रही है राजधानी के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार रविवार को लाकर भर्ती किया गया है उनकी हालत में कोई सुधार के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं उनके बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से गुड़गांव मेदांता शीघ्र भेजा जाएगा

चिकित्सकों के अनुसार हुए बोलने की स्थिति में भी नहीं है और ना ही किसी को पहचान पा रहे हैं और ना ही वे बैठ सकते हैं बताया जाता है कि 1 सप्ताह पूर्व हुए पलंग से गिर गए थे सिर में हल्की चोट आई थी उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां वे मरहम पट्टी करके घर वापस आ गए शनिवार रविवार की रात से उनकी तबीयत बिगड़ गई उनके सिर का सीटी स्कैन किया गया जिसमें अनेक जगहों पर ब्लड प्लाटिंग देखा गया चिकित्सकों के अनुसार उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है लगभग 1 सप्ताह पूर्व ही ब्रेन स्ट्रोक हुआ था जिसे वह समझ नहीं पाए शनिवार रविवार की रात में तबीयत बिगड़ने पर रविवार की सुबह सीटी स्कैन के उपरांत उन्हें तत्काल बेहतर उपचार के लिए रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया

अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत में सुधार नहीं दिख रहा है आने जाने वालों को भी नहीं पहचान पा रहे हैं चिकित्सकों ने परिजनों से सलाह मशवरा के उपरांत उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए मेदांता शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है बताया जाता है कि उन्हें एयर एंबुलेंस से मंगलवार को संभवत मेदांता ले जाया जाएगा उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही उनके समर्थक रायपुर के निजी अस्पताल में उन्हें देखने गए उनके अनुसार भी विधायक विद्यारतन भसीन समर्थकों को भी नहीं पहचान पा रहे हैं

भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने बताया कि विधायक वैशाली नगर की तबीयत ठीक नहीं है मंगलवार को वे उन्हें देखने स्वयं रायपुर के निजी अस्पताल जाएंगे भाजपा अध्यक्ष के अनुसार उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुड़गांव के मेदांता अस्पताल ले जाने के संबंध में परिजन सहमत हैं उल्लेखनीय है कि विधायक भसीन कुछ माह पूर्व ही उन्हें पैरों में चोट लगी थी  पैर लचक जाने उनकी हड्डी टूट गई थी 


scroll to top