बडी खबर: SBS हॉस्पिटल में हुआ ब्रेस्ट कैंसर का सफल इलाज.... - Steel City Online News Portal

बडी खबर: SBS हॉस्पिटल में हुआ ब्रेस्ट कैंसर का सफल इलाज….

IMG_20230602_003035.jpg

भिलाई नगर 1 जून 2023: , पावर हाउस में स्थित श्री बीरा सिंह हॉस्पिटल, में बीते माह एक केस देखा गया, दुर्ग जिले की रहने वाली एक मरीज़, जिसका नाम हीरा बाई है उम्र 63 वर्ष की हैं वे बताती है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है,

कुछ माह पहले वह बहुत परेशान थी उन्होने शहर के बड़े से बड़े अस्पताल और डॉक्टर से परामर्श किया मगर कोई परिणाम नहीं मिला, फिर वे भिलाई के श्री बीरा सिंह हॉस्पिटल में आई एवं उनका चेकअप हुआ फिर उनकी सभी तरह की जांच करवाई गई जिससे ये पता लग सके की उनकी बीमारी किस हद तक बढ़ी हुई है

फिर श्री बीरा सिंह हॉस्पिटल ने उनका इलाज शुरू किया, उनका इलाज “मेस्टेक्टोमी” द्वारा संभव हुआ, मेस्टेक्टोमी एक सर्जरी है, जिसमें एक या दोनों ब्रेस्ट को निकाल दिया जाता है। इस सर्जरी को ब्रेस्ट कैंसर के उपचार के लिए किया जाता है । मेस्टेक्टोमी आमतौर पर ब्रेस्ट कैंसर को फैलने से रोकने के लिए की जाती है।

अब महिला हीरा बाई पूरी तरह से स्वस्थ्य है | ‘मरीज का सारा इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत किया गया | ” “


scroll to top