3200 करोड़ के शराब घोटाला में सौम्या चौरसिया को ED ने किया गिरफ्तार सुबह पूछताछ के लिए बुलाया, शाम को गिरफ्तारी; बुधवार कोर्ट में पेश किया जाएगा

रायपुर 16 दिसंबर 2025 :- 3200 करोड़ के छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया को आज संध्या पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है । जानकारी के अनुसार कोर्ट के आदेश पर बेंगलुरु में रह रही सौम्या चौरसिया को आज पेश होने के लिए नोटिस दिया गया था।

सुबह राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय के जोनल ऑफिस में पेश हुई दिनभर पूछताछ के बाद संध्या के समय उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया बताया जा रहा की बुधवार कोर्ट में उन्हें पेश किया जाएगा।
शराब घोटाला मामले में ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। जिसमें 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि, तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था।
गौरतलब है कि करीब 34 सौ करोड़ के शराब घोटाला प्रकरण के आरोपी पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास और पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा जेल में हैं। उनकी जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है।

