बड़ी खबर:- इस्पात नगरी भिलाई में 21 को सितंबर को बड़ी सभा की तैयारी… महिला सम्मेलन में आएगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी…

IMG_20230910_231152.jpg

भिलाई नगर 10 सितंबर 2023 :- चुनावी मिशन की तैयारियों के बीच अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद इसी माह प्रियंका का छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है। आगामी 21 सितंबर को राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन के आयोजन की तैयारी की जा रही है।

फिलहाल दौरे को लेकर शुरुआती संकेत मिले हैं। सत्ता और संगठन इस लिहाज से तैयारी में जुट गए हैं। प्रत्याशी चयन और चुनावी घमासान के बीच राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की छत्तीसगढ़ में बड़ी सभा होगी। आगामी 21 सितंबर को भिलाई में महिला सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रदेश की महिलाओं के साथ कांग्रेस सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाली महिला स्वसहायता समूहों की महिलाएं शामिल होंगी।

सम्मेलन के दौरान ही एक बार फिर महिलाओं को बड़ी सौगात मिल सकती है। हालांकि अभी प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर अधिकृत तौर पर सहमति नहीं आई है। इसके बावजूद दिल्ली से मिले संकेतों के बाद तैयारी शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी इससे पहले बस्तर संभाग में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल हो चुकी हैं। अब दुर्ग संभाग में यह सम्मेलन आयोजित हो रहा है।


scroll to top