इंद्रप्रस्थ इलाके में ट्रंक में लाश मिलने मामले में बड़ा खुलासा….पैसे के लेनदेन के चलते हुई युवक की हत्या…
राजधानी में सनसनीखेज वारदात, युवक की हत्या कर ट्रक में सूटकेस में डाला शव, डीडी नगर थाना क्षेत्र में मिला शव

रायपुर 24 जून 2025:- राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में एक ट्रंक से युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जांच के बाद यह खुलासा हुआ कि हत्या पैसे के लेनदेन के विवाद में की गई थी। मामले का मास्टरमाइंड अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा हैं, जिन्हें राजधानी पुलिस की सूचना पर दिल्ली एयरपोर्ट से CISF ने हिरासत में ले लिया है रायपुर से भी पुलिस टीम दिल्ली पहुंचकर आरोपियों को अपने कब्जे में ले ली है पुलिस ने इस मामले में कुछ अन्य संदेहियों को भी हिरासत में लिया है।
रायपुर सूटकेस मर्डर केस मामले में एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने पत्रकारों के समक्ष खुलासा किया है। युवक की हत्या मामले में एक दंपती को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दंपती घटना के बाद प्लेन से दिल्ली भाग गए थे। दिल्ली पुलिस और एयरपोर्ट सुरक्षा जवान ने गिरफ्तार किया है।
रायपुर से पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हुई है। गिरफ्तार हुए दंपति की पहचान अंकित उपाध्याय और शिवानी शर्मा के नाम से हुई। जल्द ही आरोपियों को रायपुर लाया जाएगा। आरोपियों के साथ अन्य संदेहियों के पड़ताल में पुलिस जुटी है। मृतक की पहचान किशोर पैकरा के रूप में हुई।

फ्लाइट से भागे आरोपी, एयरपोर्ट से गिरफ्तारी
हत्या के बाद आरोपी दंपति रायपुर से फ्लाइट के ज़रिए दिल्ली भाग निकले थे। रायपुर पुलिस की तत्परता और IG रायपुर की निगरानी में एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों की मदद से दोनों को दिल्ली में दबोच लिया गया। दोनों को रायपुर लाने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस की एक टीम पहले ही दिल्ली रवाना हो चुकी है।

अंकित वारदात का मास्टरमाइंड है। वो पेशे से वकील भी है। लाश फेंकने ले जाते वक्त पति और पत्नी CCTV कैमरे में कैद हुए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली फरार हो गए थे। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के रायपुरा की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेज-2 का है। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी लाश को टीन की बड़ी पेटी के अंदर डालकर फेंकने ले जा रहे हैं। कार में 2 लोग सवार हैं। वहीं कार के आगे-पीछे स्कूटी सवार एक संदिग्ध युवती भी मंडरा रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने चालाकी से कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम दिया। गाड़ी अल्टो है, लेकिन पुलिस को गुमराह करने के लिए नंबर प्लेट सेन्ट्रो का इस्तेमाल किया गया। सामने पूरा नम्बर प्लेट है, लेकिन पीछे से नंबर प्लेट को तोड़ा गया था।

सीसीटीवी से मिला सुराग, ट्रंक से शुरू हुई कहानी
जांच में सामने आया कि लाश को गोलबाजार की पेटी लाइन से खरीदे गए ट्रंक में भरकर फेंका गया था। ट्रंक बेचने वाले दुकानदार शब्बीर ने संदिग्धों के हुलिए बताए। CCTV फुटेज में एक महिला संदिग्ध को ट्रंक खरीदते देखा गया था। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई।
तीन अन्य संदिग्ध भी हिरासत में, पूछताछ जारी मुख्य आरोपी अंकित उपाध्याय, उसकी पत्नी शिवानी शर्मा समेत इस हत्याकांड में तीन अन्य लोग भी शामिल थे। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक किशोर पैंकरा का मोहदी गांव में जमीन को वकील अंकित उपाध्याय बिकवा रहा था जिसका सौदा भी हो गया था पैसे भी दे दिए गए थे लगभग 50 लाख रुपए में हुआ था सौदा…मृतक को कम पैसे मिले बाद में जब उसे पता चला तो वह वकील से 10 लाख की और मांग की उसी बात में विवाद कई दिन से चल रहा था….आरोपी शिवानी शर्मा अंकित उपाध्याय की पत्नी है….मकान अंकित ने किराए पर लिया था….
मृतक HMT चौक हांडीपारा का निवासी है और आरोपी अंकित उपाध्याय चंगोराभाठा का निवासी है और रिटायर्ड पुलिस अधिकारी का पुत्र है….मृतक किशोर चलने फिरने में असमर्थ था व्हील चेयर पर चलता था….
यही कारण है हत्या का…
उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ इलाके में एक ट्रक के अंदर से एक युवक का शव बरामद किया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक की बेरहमी से हत्या कर, उसका शव सूटकेस में सीमेंट के साथ भरकर एक टीन की पेटी में बंद किया गया और ट्रक में डालकर सुनसान इलाके में छोड़ दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम, और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी या आरोपियों की पहचान की जा सके।
घटनास्थल की स्थिति
ट्रक लंबे समय से सुनसान इलाके में पड़ा बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि शव को छिपाने के उद्देश्य से ट्रक में रखा गया ताकि दुर्गंध से किसी को भनक न लगे। सूटकेस में सीमेंट और शव भरकर, ऊपर से टीन की पेटी में बंद कर दिया गया था, जिससे यह एक पूर्व नियोजित हत्या प्रतीत होती है।
जांच के बिंदु
युवक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।
हत्या का तरीका और शव छिपाने की साजिश को देखते हुए यह मामला जघन्य अपराध की श्रेणी में आ रहा है।

फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके से साक्ष्य जुटा रहे हैं, वहीं पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।


