BJP BREAKING,:-  कुम्हारी  वार्ड 14 से पार्षद राकेश पाण्डेय की दावेदारी ,भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश.....BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से मिलकर की टिकट काटने की मांग.... लकड़ी तस्करी, सिंचाई नहर पर अतिक्रमण सहित लगाए कईं गंभीर आरोप.... - Steel City Online News Portal

BJP BREAKING,:-  कुम्हारी  वार्ड 14 से पार्षद राकेश पाण्डेय की दावेदारी ,भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश…..BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से मिलकर की टिकट काटने की मांग…. लकड़ी तस्करी, सिंचाई नहर पर अतिक्रमण सहित लगाए कईं गंभीर आरोप….

IMG_20250120_173513.jpg

भिलाई नगर 20 जनवरी 2025:- छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कुम्हारी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग संभाग संयोजक राजनांदगांव संसद संतोष पांडेय और अन्य नेताओं को पत्र लिखकर कुम्हारी नगर पालिका के वार्ड 14 से भाजपा के पार्षद पद के दावेदार राकेश पांडे का खुलकर विरोध किया है। उनका कहना है कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को टिकट देने से पार्टी की छवि पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

कुम्हारी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने राकेश पांडे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि दागी और आपराधिक प्रवृत्ति के नेता को टिकट नही देना चाहिए। कुम्हारी के राकेश पांडेय की शिकायत लेकर दुर्ग संभाग के संयोजक संतोष पांडेय के पास पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उनको बताया कि राकेश पांडेय पर बहुत गंभीर धाराओं मे अपराध पंजीबद्ध है। उनपर लकड़ी तस्करी करने, सरकारी कर्मचारियों को बंधक बनाने, उन्हें पीटने और बलवा जैसे गंभीर आरोप हैं। ऐसे मे उन्हें सजा होने की प्रबल संभावना है। इसी आधार पर उन्हें पार्टी से निकाला गया था। प्रकरण अभी भी न्यायालय मे है तो ये टिकट का दावा कैसे कर सकते हैं। संतोष पांडेय ने पूरे विषय को गंभीरतापूर्वक सुना और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कुम्हारी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और अन्य नेताओं को पत्र लिखकर कुम्हारी नगर पालिका के वार्ड 14 से भाजपा के पार्षद पद के दावेदार राकेश पांडे का खुलकर विरोध किया है। उनका कहना है कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को टिकट देने से पार्टी की छवि पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

कुम्हारी भाजपा कार्यकर्ता सात्विक तिवारी ने पत्र में कहा कि राकेश पांडेय के खिलाफ 2017 में लकड़ी तस्करी के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें गंभीर धाराएं लगाई गई थीं। यह भी आरोप लगाया गया है कि पांडेय को जेल की सजा भी हुई थी और वर्तमान में वह जमानत पर बाहर हैं। इसके अलावा उन पर नहर की भूमि पर अवैध कब्जा करने के आरोप भी लगाए गए हैं। सिचाई विभाग द्वारा अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन पांडे ने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर कब्जा नहीं हटवाया।

तिवारी ने पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा, ऐसे लोग जो अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं और राजनीति का उपयोग अपने अपराधों को संरक्षण देने के लिए करते हैं, उनका पार्टी में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। पार्टी के सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बनाए रखने के लिए ऐसे लोगों को टिकट नहीं दिया जाना चाहिए।

उन्होंने आग्रह किया कि पार्टी कुम्हारी नगर पालिका के वार्ड क्र. 14 से राकेश पांडेय की दावेदारी को नजरअंदाज करे और ऐसे दागी और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को टिकट न दे। तिवारी ने इस पत्र के माध्यम से भाजपा के शुचिता और लोकहित की नीति को ध्यान में रखते हुए पार्टी नेतृत्व से न्याय की अपील की है।


scroll to top