व्यापारी व प्रबुद्ध जनों के लिए भाजपा कराएगी सम्मेलन,,...00 लोकसभा प्रभारी प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने गठित की समिति... - Steel City Online News Portal

व्यापारी व प्रबुद्ध जनों के लिए भाजपा कराएगी सम्मेलन,,…
00 लोकसभा प्रभारी प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने गठित की समिति…

IMG_20230601_230950.jpg

भिलाई नगर 1 जून 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर अपनी नीतियों एवं उपलब्धियों से जनता को अवगत कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित ‘ जनसम्पर्क अभियान ‘ के लिए अगले पड़ाव में व्यापारियों तक केंद्र सरकार की उद्योग नीतियो को पहुंचाने के लिए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अभियान प्रभारी एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में व्यापारी सम्मलेन के लिए समिति की नियुक्ति की हैं।


सजल जैन व्यापारी सम्मलेन के संयोजक होंगे। वहीं सदस्य के रूप में श्रीमती उषा टावरी, लाभचंद बाफना, ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, कांतिलाल बोथरा, श्री देवेंद्र चंदेल, अरविंदर खुराना, अनूप गटागट, प्रणब महेश्वरी, रूपेश कृष्णानी, धर्मेंद्र यादव, मिलाप जैन, अरुण सिंह, चैनसुख भट्टड़, विनायक नातू व चतुर्भुज राठी शामिल हैं।

इसी प्रकार श्री पाण्डेय ने प्रबुद्ध सम्मेलन के लिए समिति गठित की है जिसमें गारगी शंकर मिश्र को संयोजक बनाया गया है। वहीं सदस्यों में राकेश पाण्डेय, शिरीष अग्रवाल, वीरेन्द्र साहू, प्रेम लाल साहू, योगेन्द्र सिंह, योगेन्द्र पाण्डेय, प्रशांत अकांत, सत्येंद्र गुप्ता, भरत भम्बवानी, अरविंद तिवारी, श्रीमती स्वाति गुप्ता, सइदा परवीन, अजय भसीन व डॉ दीप चटर्जी शामिल हैं ।


scroll to top