भाजपा की शंखनाद यात्रा अध्यक्ष बृजेश बृजपुरिया के नेतृत्व में तीसरे दिन भी जारी…..सांसद विजय बघेल पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने भी की शिरकत…

IMG-20221212-WA0002.jpg

भिलाई नगर 11 दिसंबर 2022 :!भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई की शंखनाद यात्रा तीसरे दिन भी जारी रही सुपेला भिलाई स्थित गदा चौक से इंदिरा नगर नेहरू भवन रोड पांच रास्ता परदेसी चौक अंबेडकरनगर सहित घनी आबादी वाले क्षेत्रों में जाकर समस्याओं का आकलन किया गया फिलहाल चुनाव नहीं होने के बावजूद भी जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी का संगठन आम आदमी से रूबरू हो रहा है इसकी लोगों ने भरपूर प्रशंसा की है बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामने आकर जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया
को दिन प्रतिदिन की होने वाली रोजमर्रा की समस्या से उन्हें अवगत कराया. संपूर्ण दौरे के दौरान नगर पालिक निगम भिलाई की लापरवाही खुलकर देखने को मिली नालियां पूरी तरह से भरी हुई चारों तरफ कचरे का अंबार लगा हुआ है.

वार्ड क्रमांक 13 15 16 17 18 19 का सघन दौरा किया गया. कोका आर्य नगर क्षेत्र में लोगों ने सड़क नहीं होने की बात कही और नालियां पूरी तरह से टूटी हुई पाई गई साफ तौर पर दिखा की आम नागरिक एक नारकीय जीवन जीने के लिए विवश है इस शंखनाद यात्रा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने लोगों को आश्वस्त किया की भारतीय जनता पार्टी आम नागरिकों की समस्या को लेकर नगर पालिक निगम भिलाई के खिलाफ शीघ्र ही एक बड़ा जन आंदोलन करेंगे जिसमें आम नागरिकों की भी सहभागिता होगी.इस यात्रा के दौरान स्थानीय पार्षद महेश वर्मा,भोजराज सिन्हा, मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल, महामंत्री तुकेन्द्र
सिंह राजपूत. अखिलेश वर्मा, मंत्री रूप राम साहू विश्राम साहू एवं रवि वर्मा,छाया पार्षद उत्तम साहू,धनेश्वर चौहान यात्रा के दौरान स्थानीय पार्षद छाया पार्षद वार्ड स्तर के कार्यकर्ता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे.

जनता पार्टी भिलाई के जिला अध्यक्ष श्री ब्रजेश बिचपुरिया जी के नेतृत्व में शंखनाद यात्रा तीसरे दिन भी जारी रही कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर चौक में अंबेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर प्रारंभ हुई.
वार्ड क्रमांक 14, 15 ,20, 21 ,22, 23,24,25 एवं 26
का दौरा किया.आज के इस यात्रा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे ने भी शिरकत की और आम नागरिकों से मिलने जन जन के द्वार तक पहुंचे यह यात्रा अंबेडकर चौक से प्रारंभ होकर शांति नगर वैशाली नगर जवाहर नगर एवं अटल आवास के अंदरूनी हिस्सों में भ्रमण की और आम नागरिकों की समस्याओं से रूबरू हुए

अटल आवास क्षेत्र में भारी गन्दगी देखने को मिली लोगों ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि आज भी उन्हें पीने का पानी तक साफ नहीं मिल पा रहा है लोग गन्दगी में जीने के लिए मजबूर हैं भाजपा जिलाध्यक्ष ने लोगों को बताया कि वह आम नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होने के लिए ही आए हैं एवं उसकी निराकरण के लिए आम आदमी के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी निगम प्रशासन के खिलाफ एक जंगी प्रदर्शन करेगी आम नागरिकों ने भी जिलाध्यक्ष जी को भरोसा दिया कि वह भी भारतीय जनता पार्टी के साथ इस लड़ाई में शामिल होंगे और भाजपा के सहयोग से अपनी समस्याओं का निराकरण करवाएंगे

इस यात्रा के दौरान आज दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल जी भी उपस्थित हुए और उन्होंने भी पदयात्रा में भाग लेते हुए आम नागरिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा और उनकी समस्याओं से अवगत हुए.यात्रा के दौरान मंडल अध्यक्ष गुरजीत सिंह महामंत्री विश्राम साहू , रवि वर्मा,पार्षद गण नोहर वर्मा,पियूष मिश्रा,पार्षद स्मिता डोडके सहित स्थानीय पार्षद छाया पार्षद वार्ड स्तर के कार्यकर्ता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे.


scroll to top