भाजयुमो भिलाई ने प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत का राकेश पाण्डेय के नेतृत्व में किया भव्य स्वागत…..

IMG-20221012-WA0748.jpg

भिलाई नगर 13 अक्टूबर 2022:! भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई द्वारा छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यसमीति सदस्य राकेश पाण्डेय के नेतृत्व में जिला भिलाई में जगह जगह भाजयुमो छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का भव्य स्वागत किया गया।

जिसमे कुम्हारी, भिलाई 3, सिरसा गेट,पावर हाऊस चौक, चंद्रा मौर्या चौक, सुपेला घड़ी चौक, टोल प्लाजा, नेहरू नगर आदि जगहों पर हजारों की संख्या में भाजयुमो जिला भिलाई के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

जिसमे राकेश पाण्डेय जी ने कहा भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्य करता जिला स्तर से मंडल स्तर से वार्ड स्टार से और बूथ स्तर तक दिन रात मेहनत कर रहे है और आने वाले 2023 के विधान सभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनायेंगे।

छत्तीसगढ़ के भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जी ने कहा भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई के द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया गया, भिलाई जिला में बहुत ऊर्जा बहुत ताकत है

जिला भिलाई के भाजयुमो के अध्यक्ष शरद सिंह ने कहा भिलाई जिला के भाजयुमो के सभी सदस्य दिन रात मेहनत कर रहे है नई ऊर्जा नई ताकत नए जोश के साथ युवा मोर्चा मैदान में खड़ा है।


scroll to top