डोंगरगढ़ में भाजयुमो नेता अतुल पर्वत ने पीएम मोदी का किया अभिवादन....मेरे जीवन के यह अविस्मरणीय और एतिहासिकक्षण-अतुल पर्वत... - Steel City Online News Portal

डोंगरगढ़ में भाजयुमो नेता अतुल पर्वत ने पीएम मोदी का किया अभिवादन….
मेरे जीवन के यह अविस्मरणीय और एतिहासिकक्षण-अतुल पर्वत…

IMG-20231107-WA0605.jpg


भिलाई नगर 9 नवंबर 2023:- गत दिवस छत्तीसगढ़ प्रवास पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संस्कारधानी डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान डोंगरगढ़ हेलीपैड पर भिलाई केन डू पर्वत फाउंडेशन के चेयरमैन व भाजयुमो नेता अतुल पर्वत ने हाथ जोड़कर मोदी का स्वागत व अभिनंदन किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने भी हाथ जोडकर पर्वत का अभिवादन स्वीकार किया।


अतुल पर्वत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अत्यंत ही संक्षिप्त मुलाकात में छग की जनता को राहत देने और उनको आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ ही प्रदेश के चहुंमुखी विकासों वाले घोषणा पत्र देने के लिए पीएम का आभार जताया।

श्री पर्वत ने आगे बताया कि जीवन के कुछ अविस्मरणीय क्षणों में आज का यह ऐतिहासिक क्षण है। जनता से श्री मोदी का राजनीतिक रिश्ता नहीं है बल्कि एक परिवार के जैसी आत्मीयता वाला रिश्ता है। मैं पीएम श्री मोदी के इस प्रेम स्नेह व आशीर्वाद को कभी नहीं भूल सकता ।
०००


scroll to top