भाजयुमो वैशाली नगर मंडल ने फूंका गृहमंत्री का पुतला… पुलिस से हुई झुमा झटकी,…..

IMG-20230301-WA0717.jpg

भिलाई नगर 1 मार्च 2023 : भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भिलाई जिला के वैशाली नगर मंडल द्वारा सुरजपूर जिले के भाजयुमो भैसाथान मंडल के अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह के ऊपर रेत माफियाओं द्वारा जानलेवा हमला उनके दोनों पैरों के ऊपर गाड़ी चला दी गई है पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश के समस्त जिलों के प्रत्येक मंडलों में पुतला दहन किया गया, हम सब को ध्यान में है इस कांग्रेस सरकार में लगातार कानूनी व्यवस्था के हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

बस्तर में भारतीय जनता पार्टी के बड़े पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का घात लगाकर के हत्या करवाना। महिलाओं युवतियों के ऊपर खुलेआम वार करना अत्याचार करना बलात्कार करना आए दिन की घटना हो गई है। चोरी डकैती लूटपाट छोटी-छोटी बातों में हथियार निकाल कर हत्या और मारपीट के प्रकरण लगातार प्रदेश में इस सरकार में बढ़ती जा रही है। सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस के असामाजिक गुंडों द्वारा लगातार घात लगाकर के हमले उठाई गिरी एवं अपहरण जैसी घटना भी लगातार सामने आ रही है। वनवासी क्षेत्रों में भोले-भाले आदिवासियों को फर्जी FIR एवं धारा लगाकर गिरफ्तारियां की जा रही है और धर्मांतरण को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है।


इत्यादि अनेकों असामाजिक अलोकतांत्रिक कृत्य भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार के काल में हो रही है ,भारतीय जनता युवा मोर्चा इन सब मुद्दों को लेकर के भिलाई जिला के वैशाली नगर मंडल में गृह मंत्री का पुतला दहन किए। कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला उपाध्यक्ष शिव सागर मिश्रा, वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ल, शिव बघेल, मोटी श्रीवास्तव, विश्राम साहू, प्रवीण सोनी,

भाजयुमो प्रदेश सह प्रचार प्रसार प्रमुख आकाश ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल परिहार, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मयंक गुप्ता, छाया पार्षद सन्नी यादव, कार्यक्रम प्रभारी बिरजू चौधरी, कार्यक्रम सह प्रभारी विजय सेन, कार्यक्रम सह प्रभारी पियूष अग्निहोत्री, जीत शर्मा, पलाश लिहितकर, हितेश वर्मा, शांतनु जाना, राम पूजन सिंह, संस्कार शुक्ल, नागेश राय, प्रवीण देशमुख, यश देशमुख, श्रावण मौर्य, हरीश उपाध्य, जतिन ठोमरे, दीपक सिंह, प्रवेश वर्मा, सत्यम साहू, अंकू मोठे एवं अन्य मंडल कार्यकर्ता उपस्थित थे।


scroll to top