ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 06 रिसाली के अध्यक्ष दिनेश कुमार पटेल ने कार्यकारिणी की घोषणा की….
भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू, देवेंद्र यादव, शशि सिन्हा,बृजमोहन सिंह, अतुल चंद साहू सहित 21 लोगों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया…

भिलाई नगर 24 फरवरी 2026:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 06 रिसाली के अध्यक्ष दिनेश कुमार पटेल ने भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर की सहमति से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 06 रिसाली की कार्यकारिणी की घोषणा की है ।
कार्यकारिणी में 05 उपाध्यक्ष ,05 महासचिव ,10 सचिव ,10 सह सचिव के अलावा कोषाध्यक्ष के पद पर अमन शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी राजेश साहू, सह मीडिया प्रभारी दीपक टंडन की नियुक्ति की है।

विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अतुल चंद साहू, बृजमोहन सिंह, रिसाली निगम की महापौर शशि सिन्हा ,सभापति केशव बंछोर ,पूर्व भिलाई शहर जिला अध्यक्ष हेमंत बंजारे, राकेश ठाकुर, जाकिर अहमद ,संतोष देशमुख, फकीर राम ठाकुर, जितेंद्र साहू सहित 21 लोगों को शामिल किया गया है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश कुमार पटेल ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्र. 06 रिसाली की नवीन कार्यकारिणी के गठन पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आप सभी को संगठन द्वारा जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निभाते हुए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे, ऐसी मुझे पूर्ण आशा है।
हम सब मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।


