ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 3 अध्यक्ष सौरभ मिश्रा की नई टीम का गठन, महिलाओं को भी दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी.... - Steel City Online News Portal

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 3 अध्यक्ष सौरभ मिश्रा की नई टीम का गठन, महिलाओं को भी दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी….

IMG_20260310_135725.jpg


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 3 की नई टीम का गठन, महिलाओं को भी दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी


भिलाई नगर 10 मार्च 2026:- । संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य व विधायक  देवेंद्र यादव  की अनुशंसा और वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 3 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 3 के अध्यक्ष  सौरभ मिश्रा  द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  मुकेश चंद्राकर के अनुमोदन पश्चात नई टीम की सूची जारी की गई।

नई टीम में 06 उपाध्यक्ष, 10 महामंत्री ,07 सचिव 04 प्रचार मंत्री, 10 संयुक्त महामंत्री, सह सचिव 05, एवं 09 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किया गया है।आकाश यादव कोषाध्यक्ष बने, प्रवक्ता की जवाबदारी सज्जसाद हसन व मीडिया प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को बनाया गया है, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ मिश्रा के अनुसार 60 सदस्यीय कमेटी में 15 महिलाओं को स्थान दिया गया है।


ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ मिश्रा  ने बताया कि नई कार्यकारिणी में संगठन के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिल सके। साथ ही इस नई टीम में महिला कार्यकर्ताओं को भी विशेष रूप से स्थान दिया गया है, जिससे संगठन में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को प्रोत्साहन मिलेगा।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रही है। नई कार्यकारिणी में महिलाओं को शामिल करना उसी सोच का हिस्सा है।


ब्लॉक अध्यक्ष ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


scroll to top