शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, वार्ड पार्षद संदीप निरंकारी के नेतृत्व में बूथ स्तरीय भारत जोडो पदयात्रा का आयोजन वार्ड 5 कोसा नगर में संपन्न…..वार्ड वासियों ने पद यात्रियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए खिलाई मिठाइयां…. देखें वीडियो….

IMG_20221020_233420.jpg

भिलाई नगर 20 अक्टूबर 2022 :! बूथ स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर वार्ड पार्षद नगर पालिका निगम MIC सदस्य संदीप निरंकारी के नेतृत्व में वार्ड 05, कोसानगर में माडल टाऊन स्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर निकाली गई। पदयात्रा पदयात्रा के दौरान वार्ड 5 कोसा नगर के रहवासियों ने पद यात्रियों का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत करते हुए पद यात्रियों को मिठाई खिलाई इस दौरान वार्ड वासियों ने कोसा नगर वार्ड में वार्ड में पार्षद संदीप निरंकारी के अथक प्रयास से अल्प समय के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के लिए भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर व वार्ड पार्षद एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के लिए साधुवाद दिया है..

पदयात्रा के दौरान कोसानगर नगर के रहवासियों ने कहा कि संदीप निरंकारी के वार्ड पार्षद बनते ही वर्षों से समस्या ग्रस्त वार्ड में विकास की गंगा बह रही है चाहे वह मंदिर का जीर्णोद्धार हो, सड़क निर्माण बच्चों के लिए खेलकूद मैदान, नाली निर्माण. पेयजल की समस्या स्ट्रीट लाइट वार्ड में साफ सफाई व्यवस्था के साथ ही साथ अनेक विकास कार्य संपन्न हुए हैं

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार,बूथ स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में आज 20 अक्टूबर को शाम के समय वार्ड 5 मंदिर में पूजा अर्चना कर पदयात्रा की गई।कोसानगर वार्ड 05 कांग्रेस नेताओं ने लगभग 06 किलोमीटर की वार्ड में पदयात्रा का आम जनमानस से मुलाकात की.

भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा के साथ ही हमें प्रदेश के सभी बूथो तक पदयात्रा आयोजित करना है। हर मतदान केंद्र अध्यक्ष एवं ब्लाक अध्यक्ष को पदयात्रा की जवाबदारी सुनिश्चित करना है। एआईसीसी के कार्यक्रमों के अनुसार हमे यात्रा कार्यक्रम चलाना है। यह यात्रा राहुल गांधी के यात्रा तक चलेगी।

पदयात्रा में अंताव्यवसायी वित्त निगम के उपाध्यक्ष पूर्व महापौर सुश्री नीता लोधी ,साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह,मनोज पाण्डेय, वाय.के. सिंह,केशव चौबे,श्रीमती रीता सिंह गेरा, ,रवि शंकर कुर्रे ,संजीत चक्रवर्ती,,अतुल चंद साहू, सुमीत पवार,रविशंकर कुमार लालचंद वर्मा केशव चौबे, किशन यादव, नीतीश कश्यप, शौकत अली, रीता गेरा, अजय जगदाले, रवींद्र यादव, अतुल मुत्झारे बुद्धशरण बोरकर, रवींद्र यादव ,हरि भाऊ, प्रखर वर्मा,
नीलू निमेश कीर्ति वर्मा ईश्वरी बदनी अमीषा बघेल भुनेश्वरी रानी,नरसिंह नाथ निरंजन बिसाई सहित . भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता वह आम जनमानस वार्ड वासी इस पदयात्रा में शामिल थे


scroll to top