ब्रेकिंग:- दुर्ग जिले के 6 विधानसभा सीट,93 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज EVM में होगा कैद….CM, गृहमंत्री, सांसद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, महापौर की प्रतिष्ठा दाव पर… वैशाली नगर विधानसभा में सर्वाधिक मतदाता….

IMG_20231117_065322.jpg

भिलाईनगर 17 नवंबर 2023 :- दुर्ग जिले की 6 विधानसभा सीटों पर सुबह 8:00 बजे से 5: 00 बजे तक मतदान होगा 93 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज मतदाता करेंगे जिले के 6 विधानसभा सीटों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भाजपा सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, भिलाई नगर से प्रेम प्रकाश पांडेय, दुर्ग अरुण वोरा, भिलाईनगर देवेंद्र यादव, भिलाई-3 चरोदा महापौर निर्मल कोसरे वैशाली नगर संगीता केतन शाह, डॉ दिवाकर भारतीय, भिलाईनगर जहीर खान, की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक 24 प्रत्याशी दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

जबकि सबसे कम 10 प्रत्याशी अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से, पाटन से 16, भिलाई से 13, वैशाली नगर से 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। भाजपा ने दुर्ग शहर गजेंद्र यादव व दुर्ग ग्रामीण से ललित चंद्राकर, अहिवारा से डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, वैशाली नगर रिकेश सेन पाटन से विजय बघेल, भिलाईनगर प्रेम प्रकाश पांडेय को अपना प्रत्याशी बनाया है। मतदान संपन्न होते ही सभी प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में बंद हो जाएगा। मतों की गणना 3 दिसंबर को होगी। जिले के 13 लाख 26 हजार 954 मतदाता मतदान करेंगे। भिलाईनगर में 167, वैशाली नगर 242, पाटन 246 दुर्ग ग्रामीण 227 दुर्ग शहर 215, अहिवारा 259,बूथ है।

विधानसभा आम चुनाव के लिए 17 नवम्बर शुक्रवार को मतदान होगा इस दौरान जिले के 14 लाख 31 हजार 350 मतदाता मतदान करेंगे। जिले में इस बार महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक है। कुल महिला मतदाताओं की संख्या 7 लाख 19 हजार 228 है जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 लाख 12 हजार 67 है वहीं थर्ड जेंडर मतदाता मात्र 55 है।

वैशाली नगर विधान सभा में है इनमें पुरूष 125410 एवं महिला 125050 तथा भिलाई नगर में कुल मतदाता 168345 है, इनमें 84500 पुरुष एवं 83842 महिला विधान सभा में कुल मतदाता 216661 है। इनमें पुरूष मतदाता 107574 एवं महिला 109086 तथा अन्य मतदाता 1 है। दुर्ग ग्रामीण में कुल मतदाता 219978 है, इनमें पुरूष 109526 एवं महिला 110447 तथा अन्य मतदाता 5 है।

विधानसभा क्षेत्र दुर्ग शहर में कुल मतदाता 227244 है, इनमें पुरूष 111426 एवं महिला 115797 तथा अन्य मतदाता 21 है। विधानसभा क्षेत्र 67 अहिवारा में कुल मतदाता 244255 है, जिसमें मतदाता पुरूष 120942 एवं महिला 123301 व अन्य मतदाता 12 है। विधानसभा क्षेत्र 68 साजा (आंशिक) में कुल मतदाता 86165 है। इनमें मतदाता पुरूष 43510 एवं महिला 42653 व अन्य मतदाता 2 है तथा बेमेतरा आंशिक में 9052 महिला एवं 9179 पुरुष मतदाता को मिलाकर कुल 18231 मतदाता है।


scroll to top