ब्रेकिंग : अचलजीत भाटिया दुर्ग जिला सीमेंट परिवहन संघ के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित…. मलकीत सिंह लल्लू सचिव वह संदीप सिंह को कोषाध्यक्ष का दायित्व

IMG-20230623-WA0382.jpg

भिलाई नगर 23 जून 2023 : आज संध्या सीमेंट परिवहन संघ की बैठक में अचल भाटिया को सर्वसम्मति से दुर्ग जिला सीमेंट परिवहन संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया सचिव की जिम्मेदारी मलकीत सिंह लल्लू को सौंपी गई है जबकि संघ का कोषाध्यक्ष का दायित्व संदीप सिंह को दिया गया है

आज संध्या दुर्ग सीमेंट परिवहन संघ की बैठक होटल सेंट्रल पार्क भिलाई मे हुई . जिसमे सभी संरक्षक सुधीर अग्रवाल इंद्रजीत सिंह छोटू भईया विनोद सिंह एवं अमित सूरी के मार्गदर्शन में ग्रुप सी में परिवहन संघ के सदस्यों की बैठक संपन्न हुई इस बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अचल भाटिया को दुर्ग जिला सीमेंट परिवहन संघ का अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया

अध्यक्ष निर्वाचन के पश्चात, अचल जीत भाटिया ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की जो निम्नानुसार है उपाध्यक्ष जसवंत सिंह बिल्लू, पंकज सिंह,महासचिव जेम्स सचिव मलकीत सिंह लल्लू, और कोषाध्यक्ष संदीप सिंह को बनाया गया जिसका सभी सदस्य ने स्वागत कर बधाइयां दी


scroll to top