रायपुर 26 जनवरी 2025:- नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। नगर निगम दुर्ग से भाजपा ने तेज तर्रार अलका बाघमार को प्रत्याशी बनाया है। वहीं रायपुर से नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाली मीनल चौबे प्रत्याशी होंगी। राजनांदगांव में एक बार फिर मधुसूधन यादव को भाजपा ने कैंडिडेट बनाया है।

इसके अलावा भाजपा ने बिलासपुर से पूजा विधानी को प्रत्याशी बनाया है। कोरबा से संजूदेवी राजपूत, रायगढ़ से जीव वर्धन चौहान, जगदलपुर से संजय पांडे को टिकट दिया गया। इसी प्रकार, धमतरी से जगदीश रामू रोहरा, अंबिकापुर से मंजूषा भगत व चिरमिरी से राम नरेश राय को प्रत्याशी बनाया है।





छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों के महापौर प्रत्याशियों की नामः
- रायपुर- मीनल चौबे
- दुर्ग- अल्का बाघमार
- राजनांदगांव- मधुसूदन यादव
- धमतरी- जगदीश रामू रोहरा
- जगदलपुर- संजय पाण्डे
- रायगढ़- जीवर्धन चौहान
- कोरबा- संजू देवी राजपूत
- बिलासपुर- पूजा विधानी
- अंबिकापुर-मंजूशा भगत
- चिरमिरी- श्रीराम नरेश राय





