भिलाई नगर 26 अप्रैल 2025:- रिसाली नगर पालिक निगम वार्ड 33 के पार्षद परमेश्वर कुमार पिंटू पिता देवदास 37 साल शिवपारा बस्ती रिसाली को भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर से तांबा चोरी करते हुए पकड़ा गया है। उसे सीआईएसएफ ने भट्टी पुलिस के हवाले किया है। आरोपी को चोरी में प्रयुक्त नैनों कार एवं 220 किलो तांबे सहित भट्टी पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
आरोपी पार्षद परमेश्वर कुमार पिंटू स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीत कर पार्षद बना था बाद में उसने कांग्रेस में प्रवेश किया और महापौर ने उसे MIC सदस्य बनाया प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही आरोपी पार्षद परमेश्वर कुमार पिंटू ने MIC से इस्तीफा देकर भाजपा में प्रवेश कर लिया.CISF के जवानों ने बोरिया गेट पर तलाशी के दौरान पार्षद को धर दबोचा भाजपा पार्षद परमेश्वर फर्जी पास पर प्लांट के अंदर प्रवेश किया था

आरोपी भाजपा पार्षद फर्जी गेट पास पर भिलाई इस्पात संयंत्र में प्रवेश किया था और नैनो कार में 220 किलो तांबा लेकर प्लांट से बाहर निकलते समय गेट पर चेकिंग के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के हत्थे चढ़ गया

CSP भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी व भटटी थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश साहू ने बताया कि आरोपी पार्षद के खिलाफ भट्टी थाने में कार्यवाही की जा रही है। आरोपी परमेश्वर कुमार पिंटू वार्ड क्रमांक 33 नगर पालिक निगम रिसाली का पार्षद है। आज वह बीएसपी के भीतर 220 किलो तांबा नैनो कार में परिवहन कर ले जा रहा था तभी सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ा है।

“आरोपी पार्षद को 220 किलो तांबा परिवहन में प्रयुक्त नैनो कार के साथ CISF के द्वारा भट्टी पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
TI भट्टी राजेश साहू ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
समाचार लिखे जाने तक आरोपी पार्षद भट्टी पुलिस के कब्जे में है सूत्रों के अनुसार इस चोरी के मामले में और भी अन्य लोग शामिल है जिसकी खुलासा भट्टी पुलिस द्वारा शनिवार 26 अप्रैल को किया जाएगा।




