ब्रेकिंग:-  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक बुधवार 30 जुलाई को मंत्रालय में…. खेती किसानी और रजत जयंती पर होगी चर्चा…

IMG-20250719-WA1805-5.jpg

रायपुर 29 जुलाई 2025 :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 जुलाई को कैबिनेट की बैठक होगी। मंत्रालय में सुबह 11 बजे से होगी। बैठक में खरीफ सीजन में खाद उपलब्धता पर चर्चा होने की संभावना है। कैबिनेट में रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हो सकती है। साथ ही कई महत्वपूर्ण विभागीय प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है।

बैठक में खरीफ सीजन में मानसून की स्थिति के बाद फसल के बोनी की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही प्रदेश में डीएपी की कमी को पूरा करने के प्रयासों के संबंध में कृषि मंत्री कैबिनेट को जानकारी दे सकते हैं। कैबिनेट की बैठक में मंत्रिमंडलीय उप समिति के द्वारा राजनीतिक मामलों में लिए गए निर्णयों पर चर्चा के बाद मुहर लगाई जाएगी। कैबिनेट की सहमति के बाद राजनीतिक प्रकरणों की वापसी के लिए भेजा जाएगा। अन्य विभागों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।

दो चरणों में छत्तीसगढ़ की रजत जयंती

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। प्रदेश में 176 दिन तक रजत जयंती समारोह की धूम . दिखाई देगी। रजत जयंती के अवसर पर – 15 अगस्त से 6 फरवरी 2026 तक सभी विभागों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया न जाएगा। पहला चरण 15 अगस्त से 31 अक्टूबर तक होगा, जिसमें 78 दिन शामिल हैं। वहीं दूसरा चरण 1 नंवबर से 6 फरवरी 2026 तक कार्यक्रम आयोजित दिन का होगा।


scroll to top