ब्रेकिंग:- दुर्ग न्यायालय परिसर में तीन मंजिला अधिवक्ता कक्ष भवन का होगा शीघ्र निर्माण कार्य… अधिवक्ता संघ की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भवन निर्माण हेतु 2 करोड़ 19 लाख 95 हजार रुपए की जारी की राशि …. ….

IMG_20230912_202657.jpg

दुर्ग 12 सितंबर 2023 :- दुर्ग न्यायालय परिसर में तीन मंजिला भवन बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 2 करोड़ 19 लाख 95 हजार रुपए की राशि स्वीकृत हो गई है और जल्द ही निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा जिलाअधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुश्री नीता जैन एवं सचिव रवि शंकर सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा अधिवक्ता कक्ष क्रमांक 4 के नवनिर्माण की घोषणा अनुरूप 3 मंजिला भवन बनाये जाने हेतु 2 करोड़ 19 लाख 95 हजार रु की राशि स्वीकृत कर तत्सम्बन्धी आदेश कलेक्टर दुर्ग को भेज दिया गया है जिसका काम शीघ्र ही प्रारंभ होगा।


मुख्यमंत्री द्वारा जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग की अध्यक्ष सुश्री नीता जैन व पदाधिकारियों द्वारा अधिवक्ताओं की समुचित बैठक व्यवस्था हेतु उनसे किये गए आग्रह को स्वीकार कर उक्त घोषणा की थी जिसके सम्बन्ध में सारी औपचारिकताओं की पूर्ति पश्चात अब उक्त कार्य प्रारंभ होने का समय आया है

जिसके लिये अधिवक्ता आशीष तिवारी का भी महत्वपूर्ण प्रयास रहा है साथ ही पूर्व मे जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के पुस्तकालय हेतु प्राप्त 33 लाख की राशि से ई लाइब्रेरी का कार्य लगभग पूर्णतह की ओर है

इसके लिए भी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त करते है Iअधिवक्ता संघ की अध्यक्ष सुश्री नीता जैन उपाध्यक्ष द्वय प्रशांत जोशी व सुनीता कसार सचिव रविशंकर सिंह कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल सह सचिव कृष्णराज चंदेल ग्रंथपाल सचिव द्वय द्रोण ताम्रकार व कुलेश्वर साहू सांस्कृतिक सचिव मोनिका सिंह, कार्यकारिणी सदस्य गण आशीष शुक्ला आकाश कश्यप अशोक सिन्हा अमर जैन उमाभारती साहू चंद्रकला साहू मुख्यमंत्री को आभार प्रेषित कर ये अपेक्षा करते हैं कि मुख्यमंत्री से भविष्य में भी दुर्ग अधिवक्ता संघ को इसी प्रकार का सहयोग मिलता रहेगा


scroll to top