नई दिल्ली 29 जुलाई 2023 :- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा दें अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है इस टीम में छत्तीसगढ़ से 3 लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया है पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय व आदिवासी नेता लता उसेंडी को टीम में जगह दी गई है पांच राज्यों में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव और 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी नई टीम का ऐलान किया। केंद्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की लिस्ट में कुल 38 नाम हैं। इसमें नए और पुराने चेहरों का समन्वय बैठाया गया है।


इसके मुताबिक, बीएल संतोष राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बने रहेंगे। शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।


पांच राज्यों में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव और 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी नई टीम का ऐलान किया। केंद्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की लिस्ट में कुल 38 नाम हैं। इसमें नए और पुराने चेहरों का समन्वय बैठाया गया है।
इसके मुताबिक, बीएल संतोष राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बने रहेंगे। शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों डॉ. रमन सिंह, वसुंधरा राजे, रघुबर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। मध्यप्रदेश से सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महामंत्री का पद दिया गया है। कांग्रेस से आए अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। अनिल कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे हैं।
नई टीम में 13 राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं। 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महामंत्री भी बनाए गए हैं।
यूपी से सबसे ज्यादा 6 नाम हैं। सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर, रेखा वर्मा, लक्ष्मीकांत बाजपेई और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर हैं। तारिक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर रहे हैं। इनके अलावा राधा मोहन अग्रवाल, अरुण सिंह को भी जिम्मेदारी दी गई है।
तेलंगाना से संजय बंदी को टीम शामिल किया गया है। एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में इस साल के आखिर तक चुनाव होने हैं।
मध्यप्रदेश से तीन नेताओं को उनके पद पर बरकरार रखा गया है। कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय महामंत्री बने रहेंगे। इसी तरह सौदान सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ओमप्रकाश धुर्वे भी राष्ट्रीय सचिव के पद पर बरकरार रहेंगे।
इनकी छुट्टी हुई : आंध्र प्रदेश के प्रभारी सुनील देवधर, सीटी रवि और दिलीप सैकिया को भी महामंत्री पद से हटाया गया है। सह कोषाध्यक्ष पद से मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को हटाया गया है। उनकी जगह नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।




