दुर्ग 17 फरवरी 2024 :- दुर्ग अधिवक्ता संघ के चुनाव में अधिवक्ता नीता जैन व रविशंकर सिंह ने रिकार्ड मतों से जीतकर इतिहास रच दिया नीता जैन तीसरी बार अध्यक्ष तो रविशंकर सिंह लगातार चौथी बार सचिव निर्वाचित हुए। प्रशांत जोशी उपाध्यक्ष पद पर फिर से रिपीट हुए।


16 फरवरी को अधिवक्ता संघ का मतदान हुआ था। 15 सौ से अधिक मतदाताओं वाले दुर्ग कोर्ट में तकरीबन 13 सौ मतों का प्रयोग हुआ था। 8 पदों के लिए कुल 35 प्रत्याशी मैदान में थे।







अध्यक्ष के लिए कमल नयन चतुर्वेदी, कुमारी नीता जैन, गुलाब सिंह पटेल, चेतन कुमार तिवारी, शिवशंकर सिंह के बीच मुकाबला हुआ । जिसमें कु. नीता जैन लगातार भारी बढ़त लेकर अध्यक्ष पद पर तीसरी बार जीत दर्ज की।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल मसीह, अमित कुमार भट्ट, कृष्णराज चंदेल तथा प्रशांत जोशी के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें प्रशांत जोशी ने अपने प्रतिद्वंदियों को पराजित कर विजय का परचम लहराया।


कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला) – उमाभारती साहू, निशा गौड़, कु. मोनिका सिंह, कु. सुनीता कसार, कु. ललिता जोशी थता श्रीमती पूजा मोंगरी के बीच मुकाबला हुआ। उमाभारती साहू अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे चलते हुए सभी को पराजित कर जीत दर्ज की।
सचिव पद पर कु. रेखा राय, रविशंकर सिंह तथा सुखदेव सिंह भोगल के बीच मुकाबला था, रविशंकर सिंह जीत के सारे रिकार्ड को ध्वस्त कर दिया। वे रिकार्ड मतों से चुनाव जीता।


सहसचिव पद पर दिनेश सिंह राजपूत, राकेश कुमार यादव, राकेश यादव, राजेश मिश्रा, कविता गिरी गोस्वामी, तथा हेमंत कुमार मिश्रा के बीच मुकाबला है, कांटे की टक्कर में राकेश कुमार यादव ने जीत का परचम लहराया
कोषाध्यक्ष पद पर अनिल जायसवाल, तारकेश्वर साहू, मनोज कुमार मिश्रा, मनोज कुमार मून, विजय कुमार बांधे, तथा संतोष कुमार देवागन के बीच मुकाबला हुआ। इसमें भी कांटे की टक्कर में सबको पछाड़ते हुए अनिल जायसवाल कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।


ग्रंथालय सचिव पद पर बजरंग श्रीवास्तव, शुभम जैन के बीच सीधा मुकाबला हुआ। जिसमें बजरंग श्रीवास्तव ने सीधे मुकाबले में शुभम जैन को पराजित कर जीत दर्ज की।

सांस्कृतिक एवं क्रीडा सचिव पद पर कुमारी अभिळाषा वर्मा, रविशंकर मानिकपुरी तथा संजय विश्वकर्मा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। जिसमें रविशंकर मानिकपुरी ने त्रिकोणी संघर्ष में मुकाबला जीत लिया।
कार्यकारिणी सदस्य (5 पद) हेतु पहला, दूसरा एवं तीसरे, चौथे, पाचवें, छटवे बूथ में प्राप्त मतों की कुल संख्या और विजयी उम्मीदवार
- अजय शर्मा –116+113+91+63+70+53=506 【 विजयी (4)】
- आनंद कुमार तिवारी- 71+66+61+53+59+49=359
- कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव- 57+72+64+61+73+43=370
- गणेश कुमार ध्रुवंशी – 57+59+64+70+74+38= 362
- गोविंद प्रसाद शर्मा – 25+23+10+9+16+15= 98
- जीवन लाल कोठले – 81+93+100+62+53+40= 429
- तुलसीराम देवांगन-67+76+75+85+ 68+47=418
- नितेश कुमार साहू -98+107+121+125+115+89=655 【 विजयी (1)】
- पं. अजय मिश्रा -81+84+98+78+69+51=461 【 विजयी (5) 】
- रविश कुमार राजपूत– 98+89+106+121+121+88= 623 【 विजयी (2)】
- विक्रम कुमार पारख – 132+122+105+90+96+71= 616 【 विजयी (3)】
- शिव कुमार उके – 28+44+53+40+51+11=227
- सचिन ताम्रकार -55+55+50+43+71+37=311
कार्यकारिणी सदस्य (महिला आरक्षित)
- अनामिका सरकार-65+75+63+47+ 52+56= 358
- कु. उषा -20+13+22+31+43+37=166
- दमयंती चंद्राकर-113+118+103+ 111+100+68 = 613 【 विजयी】
- श्रीमती मीना साहू-18+14+24+21+18+11=106
नवनिर्वाचित पांच कार्यकारिणी सदस्य (1)नितेश कुमार साहू (2) रविश कुमार राजपूत (3)विक्रम कुमार पारख (4)अजय शर्मा (5)पंडित अजय मिश्रा और कार्यकारिणी सदस्य (महिला आरक्षित) पद में दमयंती चंद्राकर को विजयी होने की बहुत बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं



