BREAKING :- 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए इस्पात नगरी भिलाई में दिया गया अक्षत व निमंत्रण - Steel City Online News Portal

BREAKING :- 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए इस्पात नगरी भिलाई में दिया गया अक्षत व निमंत्रण

IMG-20240104-WA1278.jpg

भिलाईनगर 4 जनवरी 2024 :- 22 जनवरी को भगवान श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु अक्षत एवं निमंत्रण दिया वर्षों के बाद भगवान श्री रामचंद्र की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को होने जा रहा है । इस अवसर पर अयोध्या में अभूतपूर्व आनंद का वातावरण निर्मित होने के साथ ही संपूर्ण भारतवर्ष में दीपावली जैसा उत्सव करने हेतु घर-घर जाकर लोगों को जागृत कर आह्वान किया जा रहा है।

कोहका चंद्रनगर विकास समिति से आयोजन समिति की अध्यक्षा टाटा शोभा ने बताया कि क्षेत्र के प्रत्येक घर में जाकर अक्षत एवं 22 जनवरी 2024 के शुभ दिन को प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को भव्य बनाने के लिए लोगों से आग्रह किया जा रहा है । समिति के शारदा गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम का स्वरूप भव्य बनाने के लिए लोगों से आह्वान किया जा रहा है।

कि श्री राम जन्मभूमि निर्माण मंदिर अयोध्या हमारे आस्था का केंद्र है और इसे भव्य बनाने अपने क्षेत्र के मंदिर में स्थित देवी- देवताओं का भजन, कीर्तन, आरती, पूजा तथा श्री राम जय जय राम विजय महामंत्र का सामूहिक जाप किया जावे इसके साथ ही हनुमान चालीसा सुंदरकांड सामूहिक पाठ का भी आयोजन उस दिन कर सकते हैं।

वातावरण सर्वत्र सात्विक एवं राममय हो जाए इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है प्राण प्रतिष्ठा के दिन सायं काल सूर्यास्त के बाद अपने घर के सामने देवताओं की प्रसन्नता के लिए दीपक जलाएं जाय दीप मलिकाएं सजाई जाए विश्व के करोड़ों घरों में दीपक जलाकर उत्सव मनाया जाए ऐसा वातावरण निर्मित किया जा रहा है। कार्यक्रम की संयोजिका नंदा पांडेजी ने कहा कि लोगों से अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए भी आग्रह किया जा रहा है।

क्षेत्र में JB रैली निकालकर भजन गाकर संपूर्ण वातावरण राममय किया जा रहा है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संयोजक टाटा शोभा रेखा ब्रंहे नंदा पांडे शारदा गुप्ता मदन सेन यश डुलानी सुनीता राणे बीजे आनंद विनीता विश्वकर्मा निर्मल कुमार प्रशांत पासवान भारती राणे आशा मौर्या ,गीता पाटोदे निर्मल कुमार भारती राणे एवम चंद्र नगर के नागरिक उपस्थित थे।


scroll to top