ब्रेकिंग :- दुर्ग जिले के ACCU मे तैनात 14 कर्मचारियों पर गिरी गाज…..SSP ने इन कर्मचारियों को विभिन्न स्थानों में किया पदस्थ….

IMG_20231129_133110.jpg

भिलाई नगर 15 दिसंबर 2023:- दुर्ग जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग ने आज क्राइम ब्रांच एवं ACCU मे तैनात 02 प्रधान आरक्षक 12 आरक्षक सहित 14 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से विभिन्न स्थानों के लिए रवानगी दे दी है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के इस आदेश से महकमा में हड़कंप मच गया तत्काल 14 आरक्षक एवं प्रधान आरक्षकों को विभिन्न स्थानों के लिए तत्काल प्रभाव से रवानगी देते हुए रिलीव कर दिया गया

आज जारी आदेश में इन कर्मचारियों को बोरी अमलेश्वर, लिटिया सेमरिया, धंमधा,जामगांव आर, थानों के लिए रवाना किया गया है लंबे समय से पदस्थ इन कर्मचारियों की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की इस कार्यवाही से महकमा के अन्य कर्मचारी सहमे हुए है।

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग ने आज संध्या एक आदेश जारी कर ACCU के निरीक्षक संतोष मिश्रा को 14 कर्मचारियों के विभिन्न थानों में अस्थाई तौर पर आगामी आदेश तक पदस्थ करने के आदेश भेज कर उन्हें तत्काल रवानगी देने के आदेश दिए आदेश के तहत ACCU शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक कपिल यादव, शिव तिवारी, आरक्षक नितिन राजपूत, अमित दुबे, प्रदीप यादव,मोहम्मद शमीम खान, मोहम्मद फारूक अहमद, धीरेंद्र यादव,शोभित सिंन्हा, लुभेन्द कुमार टंडन रमेश पांडे, सतेन्द्र मढरिया,एवंन कुमार बंछोर, केशव प्रसाद साहू सहित 14 लोगों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की गाज गिरी ।

जानकारी के अनुसार इस शाखा में काफी अधिक संख्या में पूर्व के अधिकारियों द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों की तैनाती की गई है इसी तारतम में लंबे समय से पदस्थ इन 14 कर्मचारियों को आगामी आदेश तक जिले के विभिन्न थानों में अस्थाई तौर पर पदस्थ किया गया है।


scroll to top