रायपुर 23 मई 2025:- राजधानी रायपुर में जिला बैडमिंटन एकेडमी में पहली बार खेलने आए अज्ञात युवक की संदिग्ध मौत हो गई है। युवक का मोबाईल बंद होने से उसकी शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक युवक के संबंध में पतासाजी कर रही है। पुलिस ने मृतक की पहचान हिमांशु श्रीवास्तव सेक्टर 4 भिलाई के रूप में की है।

बताया जा रहा है कि सेक्टर 4 भिलाई का युवक हिमांशु श्रीवास्तव ने एकेडमी में आकर खिलाड़ियों से बैडमिंटन खेलने का आग्रह किया। बैडमिंटन खेलने के बाद वह कोर्ट से बाहर बैठा और कुछ देर में ही जमीन पर गिर पड़ा।


“कोर्ट में मौजूद खिलाड़ियों ने आनन-फानन युवक को अचेत अवस्था में मेकाहारा पहुंचाया लेकिन मौजूद डॉक्टरों ने उसे किया मृत घोषित कर दिया है।
सप्रे शाला परिसर में स्थित बैडमिंटन एकेडमी में खेलने के बाद युवक की हुई संदिग्ध मौत मामला…
घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने…
पुलिस के मुताबिक
मृतक की हिमांशु श्रीवास्तव
निवासी सेक्टर 4 भिलाई के रूप में हुई पहचान…
रायपुर में खुशी इंक्लेव अमलीडीह में निवास करते थे…
शंकर नगर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के पद पर पदस्थ थे…
रायपुर में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था…
कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी पहलुओं पर जांच की शुरू…

घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृत युवक का मोबाइल बैटरी डाऊन होने की वजह से स्वीच्ड आफ है, उसकी पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई है।



