BREAKING :- मध्य रेंज अंतर वाहिनी छसबल खेलकूद प्रतियोगिता 2024 का उद्घाटन….. प्रतियोगिता का समापन 8 फरवरी को होगा…

IMG-20240205-WA1363.jpg

भिलाई नगर 5 फरवरी 2024 :- आज 05 फरवरी को मध्य रेंज अंतर वाहिनी छसबल खेलकूद प्रतियोगिता 2024 का उद्घाटन प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के खेल परिसर में मुख्य अतिथि डी. श्रवण, उप पुलिस महानिरीक्षक, छसबल-मध्य रेंज, के द्वारा किया गया।

उद्घाटन समारोह में राजेश कुकरेजा,, सेनानी प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई, अरविन्द कुजूर, , सेनानी, 03री वाहिनी छसवल अम्लेश्वर दुर्ग, गोर्वधन ठाकुर, सेनानी 07वी वाहिनी छसवल मिलाई, बी.. पी. राजभानु, , सेनानी, 08वी वाहिनी छसबल राजनांदगांव, डी.आर.आंचला, सेनानी 14वी वाहिनी छसबल धनोरा, बालोद, श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम,

उप सेनानी, 07वी वाहिनी, श्रीमती सबा अंजुम, उप सेनानी, प्रथम वाहिनी, असद खान, उप सेनानी, 04यी वाहिनी छसवल माना-रायपुर, गंगा उपाध्याय सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी, जयलाल मरकाम, सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी तथा छसवल मध्य रेंज वाहिनियों के समस्त राजपत्रित अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में टीम गेम्स कबड्डी, फुटबाल, व्हालीबाल, हैण्डबाल, चास्केटबाल, हॉकी, खो-खो, रस्साखींच और एथलेटिक्स में 100 मी, 200 मी, 400 मी, 800 मी, 1500 मी, 5000 मी, 10000 मी, मराचन, तवा फेंक, गोला फेंक, जेवलिन थ्रो, लॉग जम्प, हाई जम्प, वैण्डमिंटन आदि का आयोजन किया जायेगा।

उ‌द्घाटन समारोह का प्रारंभ छसबल मध्य रेंज के 09 वाहिनियों प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई, 03री वाहिनी छसबल अम्लेश्वर, 04थी वाहिनी छसवल माना, 07वी वाहिनी छसबल भिलाई, 08 वी वाहिनी छसबल राजनांदगांव, 14वी वाहिनी छसवल धनौरा, 17वी वाहिनी छसबल कबीरधाम, 20यी वाहिनी छसवल महासमुंद, 21वी वाहिनी छसबल करकाभाट के लगभग 215 खिलाड़ियों के मार्च पास्ट से प्रारंभ हुआ।

सेनानी राजेश कुकरेजा, द्वारा मुख्य अतिथि का टीम प्रबंधकों से परिचय कराया गया। सेनानी राजेश कुकरेजा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में इसबल मध्य रेंज प्रतियोगिता में हेण्डयाल, कबड्डी, डालीवाल, फुटवाल, वैण्डमिंटन, खो-खो, रस्साखींच एवं एथलेटिक्स खेल का आयोजन 05 से 08 फरवरी तक किया जाना है, उनके द्वारा टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी गई

और अन्य खिलाड़ियों को आने वाली प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनायें दी।

मुख्य अतिथि . श्रवण, उप पुलिस महानिरीक्षक, छसबल-मध्य रेंज द्वारा अपने उद्बोधन में खेल के महोत्व व वर्ष 2024 में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में पुलिस प्रतिभागी द्वारा बेहतर प्रदर्शन कर छ.ग. राज्य एवं पुलिस विभाग को गौरवान्वित करने की आशा की और उद्घाटन की घोषणा की।


scroll to top