ब्रेकिंग :-  IPS गुरजिंदर पाल सिंह पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत..... - Steel City Online News Portal

ब्रेकिंग :-  IPS गुरजिंदर पाल सिंह पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत…..

IMG_20241219_221738.jpg

रायपुर 14 फरवरी 2025 :- छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी गुरजिंदर पाल सिंह को पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नति किए जाने का आज आदेश जारी कर दिया है ,राज्य शासन एत द्वारा  गुरजिन्दर पाल सिंह (भा.पु.से.-1994) को दिनांक 02.07.2024 की प्रभावशीलता तिथि से भारतीय पुलिस सेवा वेतन नियम, 2016 के नियम-3 के अंतर्गत पुलिस महानिदेशक वेतनमान (अनुसूची-III वेतन मेट्रिक्स लेवल 16 रूपये 02,05,400-02,24,400/-) में पदोन्नति प्रदान करता है।

इस आशय का आदेश अभिजीत सिंह  विशेष सचिव छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग के हस्ताक्षर से आज जारी हुआ है

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस में 04 डीजी हो जाएंगे। उनसे पहले अरुणदेव गौतम (वर्तमान डीजीपी), हिमांशु गुप्ता, पवन देव और भी डीजी है। जीपी सिंह को यह प्रमोशन 2 जुलाई 2024 से मान्य होगा। इसके बाद अब अगले सप्ताह 04 डीजी या केवल सिंह के लिए कामकाज में बदलाव किया जाएगा। समझा जा रहा है कि एडी, के प्रभार वाले होम गार्ड, लोक अभियोजन सिंह को दिया जाना भी तय है। ऐसे में गौतम केवल पुलिस बल प्रमुख की जिम्मेदारी के लिए फ्री कर दिए जाएंगे।

सिंह की पदोन्नति के बाद रिक्त एडीजी के एक पद पर मातहत आईजी पदोन्नत किए जाएंगे। इनमें आनंद छाबड़ा और सुंदर राज, रतन लाल डांगी की बारी आएगी


scroll to top