ब्रेकिंग : कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में हर्ष फायरिंग…..सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो ….. दूल्हा-दुल्हन सहित कई रिश्तेदारों के खिलाफ दर्ज होगा आर्म्स एक्ट का मामला…..

IMG_20230214_110412.jpg

जांजगीर- चांपा 14 फरवरी 2023:! शहर में कांग्रेस नेता के बेटे की शादी के उपरांत 12 फरवरी को ग्रह ग्राम रसौटा में आयोजित आशीर्वाद समारोह में दूल्हा-दुल्हन से लेकर रिश्तेदारों तक ने ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग कर डाली। सब ने एक-एक कर रिवाल्वर और पिस्टल से आसमान में कई गोलियां चलाईं। जिसे देखकर वहां मौजूद लोग बोलने लगे, वाह-वाह बहुत खूब । हर्ष फायरिंग के दौरान लगभग 20 से अधिक फायरिंग की गई है इतना ही नहीं फायरिंग करने वालों ने इस फायरिंग के वीडियो सोशल मीडिया में भी अपलोड कर दिए।सोशल मीडिया मैं वीडियो देखते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आई और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने इसकी जांच के आदेश दे दिए बताया जाता है कि जांच के उपरांत शादी के समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाले दूल्हा-दुल्हन सहित कई लोग खिलाफ आज संभवत अपराध दर्ज हो सकता है।

कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी हैं। 10 फरवरी को उनके बेटे शांतनु प्रताप सिंह की शादीशुदा जांजगीर शहर में सौंदर्या सिंह के साथ हुई। इसके बाद 12 फरवरी को उनके गृह ग्राम रसौटा में आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया था।

विवाह समारोह में बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के लोग भी शामिल हुए थे। अकलतरा विधायक सौरभ सिंह भी समारोह में शामिल हुए थे। इसी आयोजन के बाद अचानक हवाई फायरिंग का दौर चालू हो गया। वहां मौजूद परिवारवालों ने रिवाल्वर और पिस्टल निकाल लिए। फिर हवा में ताबड़तोड़ फायर किए जाने लगे। रिश्तेदारों ने दूल्हा-दुल्हन, उनकी मां और दूसरे लोगों को भी पिस्तौल देकर फायरिंग कराई। इसका बकायदा वीडियो भी बनाया गया और सोशल मीडिया में दुल्हन का वेलकम लिखकर वायरल किया गया। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़के की मां शुभा सिंह ने भी फायरिंग की, तब भी लोगों ने खूब वाह-वाह किया। उनके अलावा एक-एक कर कई रिश्तेदारों ने भी आसमान में जमकर फायरिंग की है। इस बीच सोशल मीडिया में किसी ने पूरे समारोह का वीडियो पोस्ट कर दिया है। जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

SP ने कहा- कार्रवाई होगी

इस मामले में SP विजय अग्रवाल ने Steel City online से कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। विवाह समारोह में फायरिंग करना जुर्म है। सोशल मीडिया में आए वीडियो की पड़ताल की जा रही है जांच में जितने भी लोग क नाम सामने आएगा उन सभी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी प्रारंभिक जांच में दूल्हा दुल्हन के अलावा दूल्हे की माता हर्ष फायरिंग करते हुए नजर आ रही हैं विवाह समारोह में जितने लोगों ने भी फायरिंग की, सभी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि रिवाल्वर और पिस्टल लाइसेंसी है पुलिस के अनुसार जिन व्यक्तियों के नाम पर लाइसेंस है उनके खिलाफ भी आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया जाएगा


scroll to top