Breaking: करूणा सिंह परिहार क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई नगर महिला ईकाई की अध्यक्ष बनी.... - Steel City Online News Portal

Breaking: करूणा सिंह परिहार क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई नगर महिला ईकाई की अध्यक्ष बनी….

IMG-20221210-WA0983.jpg

भिलाई नगर 10 दिसंबर 2022:! क्षत्रिय कल्याण सभा, भिलाई के अध्यक्ष अजीत सिंह ने अपनी कार्यकारिणी की बैठक मे क्षत्रिय समाज की महिलाओ को समाज हित कार्यों मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए क्षत्रिय कल्याण सभा की महिला इकाई बनाने की घोषणा की है। इस संदर्भ मे श्रीमती करुणा सिंह परिहार को क्षत्रिय कल्याण सभा ,महिला इकाई की अध्यक्ष नियुक्त करने की प्रस्तावना अजीत सिंह ने की जिसका समर्थन मंत्री शैलेन्द्र सिंह व सुरेश चंद के साथ समाज के सभी पदाधिकारिओं व कार्यकारिणी सदस्यों ने एकमत हो कर अपनी सहमति प्रदान की ।


क्षत्रिय कल्याण सभा ,भिलाई भविष्य मे होने वाले समस्त क्षत्रिय समाज हित के कार्यकर्मो मे समाज की महिलाओ को एकजुट कर बेहतर दिशा देने वचनबद्ध है।

श्रीमती करुणा सिंह परिहार को महिला इकाई अध्य्क्ष नियुक्त होने पर सभी पदाधिकारिओं व कार्यकारिणी सदस्यों ने उन्हे बधाई व शुभकामनाएं दी तथा पुष्प गुच्छ से उनका स्वागत किया।

बैठक मे अध्यक्ष अजीत सिंह, उपाध्यक्ष , राजेश सिंह, मंत्री शैलेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह, सहमंत्री अरविन्द कुमार सिंह, उदय सिंह, संगठन मंत्री संजय सिंह राठौर, प्रचार मंत्री अशोक सिंह, कार्यकारिणी सदस्यगण माधव सिंह, सुरेश चंद, श्रीमती उमा सिंह , संतोष कुमार सिंह, अरुण सिंह, दया सिंह, दुर्गा सिंह सेंगर, रमाशंकर सिंह, अजय सिंह , हर्षवर्धन सिंह, अतेन्द्र सिंह, धनजय सिंह, मानवेन्द्र सिंह के साथ समाज के सम्मानीय सदस्यगण व वरिष्ठ मार्गदर्शक उपस्तिथ थे।


scroll to top