BREAKING :- ओलंपियन अर्जुन अवॉर्डी राजेंद्र प्रसाद अध्यक्ष पद के चुनाव में हुए पराजित….. छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसियेशन की सामान्य सभा की बैठक एवं कार्यकारिणी का चुनाव वर्ष 2024-28 के लिये संपन्न…. आर. राजेन्द्र अध्यक्ष, चुडामणी ठाकुर महासचिव एवं सुरेश कोषाध्यक्ष चुने गये…

IMG_20240113_191755.jpg

भिलाई नगर 13 जनवरी 2024 :- ओलंपियन अर्जुन अवार्डी भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारी राजेंद्र प्रसाद छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसियेशन के अध्यक्ष पद के लिए संपन्न चुनाव में आर. राजेंद्रन से 15-07 सीधे मुकाबले में चुनाव हार गए इस अवसर पर वार्षिक सामान्य सभा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसियेशन का सुचारु रुप से चुनाव संपन्न किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर बौक्सिंग संघ का वर्ष 2024-2028 तक चुनाव सुचारु से संपन्न हुआ। उक्त बैठक में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से पर्यवेक्षक रुप में अनिल कुमार बोहिदार, उपाध्यक्ष, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन से पर्यवेक्षक के रुप में बशीर अहमद खान, उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन उपस्थित थे। उपरोक्त चुनाव को संचालन कराने हेतु चुनाव अधिकारी के रुप में सुभाष सतपती, अधिवक्ता, , दुर्ग उपस्थित थे। उपरोक्त बैठक में विभिन्न जिलों से आये पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति कराकर पंजीयन रजिस्टर में अपना हस्ताक्षर का चुनाव में भाग लिया बैठक की गणपूर्ति 100% रही।

सभा में निम्नांकित कार्यसूची को सर्वसम्मति से चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया :-

विशेष सामान्य सभा की बैठक भिलाई में दिनांक 05 दिसम्बर 2023 की कार्यवाही प्रतिवेदन का अनुमोदन ।

संस्था का वर्ष 2022-23 का सचिव के वार्षिक प्रतिवेदन का अनुमोदन ।

संस्था का वर्ष 2021-22 एवं वर्ष 2022-23 का आय-व्यय प्रतिवेदन (ऑडिट) का अनुमोदन।

संस्था का वर्ष 2023-24 का अनुमानित बजट प्रतिवेदन का अनुमोदन।

संस्था का वर्ष 2023-24 के ऑडिट हेतु ऑडिटर की नियुक्ति का अनुमोदन ।

छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसियेशन के कार्यकारिणी का चुनाव वर्ष 2024-28

चुनाव अधिकारी श्री सुभाष सतपती ने सभा को जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसियेशन की कार्यकारिणी का चुनाव पंजीकृत नियमावली के अनुसार निम्नांकित पदों पर चुनाव संपन्न किया जाना है।

अध्यक्ष 1

वरिष्ठ उपाध्यक्ष 1 पद, सचिव 01,

उपाध्यक्ष 04, कोषाध्यक्ष 01

कार्यकारिणी सदस्य 10 पद

चुनाव अधिकारी श्री सुभाष सतपथी ने सभा के समक्ष जानकारी दी कि अध्यक्ष (1 पद), वरिष्ठ उपाध्यक्ष (1 पद), सचिव (1 पद) एवं कोषाध्यक्ष (1 पद) पर दो-दो नामांकन पत्र प्राप्त हुये है तथा उपाध्यक्ष (4 पद) हेतु 3 नामांकन, सहसचिव (4 पद) हेतु 3 नामांकन तथा कार्यकारिणी सदस्य (10 पद) हेतु केवल 01 नामांकन पत्र प्राप्त हुये है।

चुनाव अधिकारी सुभाष सतपती ने जानकारी दी कि अध्यक्ष पद हेतु श्री राजेन्द्र प्रसाद एवं श्री आर. राजेन्द्रन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु श्री यशवंत राव एवं श्री जुड रॉड्रिक्स, सचिव पद हेतु श्री तीरथ राउत एवं श्री चुडामणी ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु श्री एल. संजय कुमार एवं श्री सुरेश का नांमांकन प्राप्त हुआ है जो कि वैध पाया गया और जिस पर चुनाव संपन्न किया जाना है।







बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से पर्यवेक्षक के रुप में उपस्थित अनिल कुमार बोहिदार ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुये छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसियेशन के कई पद खाली होने के कारण 90 दिनों के भीतर रिक्त पदों पर मनोनित करने या चुनाव कराने की सलाह दी।
श्री आर. राजेन्द्रन, अध्यक्ष ने सभा से अनुमति मांगी की जितने भी रिक्त पद है उनको एक हफ्ते में सभी सदस्यों से बातचीत कर रिक्त पदों पर मनोनित किया जायेगा।
नवनिर्वाचित सचिव श्री चुडामणी ठाकुर ने अन्य कार्यसूची न होने के कारण सभा की समाप्ति की घोषणा करते हुये सभा में उपस्थित बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से पर्यवेक्षक श्री अनिल कुमार बोहिदार, उपाध्यक्ष, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन से पर्यवेक्षक के रुप में श्री बशीर अहमद खान, उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन एवं चुनाव अधिकारी के रुप में श्री सुभाष सतपती, अधिवक्ता, जिला न्यायालय, दुर्ग का आभार प्रकट किया।
उपरोक्त सामान्य सभा की बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग संघ के सभी सदस्यों ने भाग लिया जिनके नाम निम्नानुसार है :-
श्री यशवंत राव (अध्यक्ष, दुर्ग जिला), रंगनाथन (सचिव, दुर्ग जिला), विवेक कुमार साहू (उपाध्यक्ष, रायपुर जिला), नवीन दास (सचिव, रायपुर जिला), वाई. नागु राव (उपाध्यक्ष, बिलासपुर जिला), जुड रॉड्रिक्स (सचिव, बिलासपुर जिला), डॉ. दुर्गेश अवस्थी (सचिव, कांकेर जिला), श्री सतीश यादव (सहसचिव, कांकेर जिला), श्री नूतन सिंह ठाकुर (सचिव, कोरबा जिला), श्री अजीत कुमार शर्मा (सहसचिव, कोरबा जिला), श्री सोमेश सोरी (अध्यक्ष, बालोद जिला), श्री एल. संजय (सचिव, बालोद जिला), सुश्री श्वेता शर्मा (सचिव, रायगढ़ जिला), श्री रमेश सिन्हा (कोषाध्यक्ष, रायगढ़ जिला), श्री नरेश डाकलिया (अध्यक्ष, राजनांदगांव जिला), श्री चुडामणी ठाकुर (सचिव, राजनांदगांव जिला), श्री पी. सुरेश राव (सचिव, बलोदा बाजार जिला), श्री यशवंत ध्रुव (कार्यकारिणी सदस्य, बलोदा बाजार जिला), श्री राजेन्द्र प्रसाद (अध्यक्ष, बी.एस.पी. बॉक्सिंग क्लब), श्री तीरथ राउत (सचिव, बी.एस.पी. बॉक्सिंग क्लब), श्री आर. राजेन्द्रन (सचिव, भिलाई नगर निगम परिक्षेत्र), श्री सुरेश (कोषाध्यक्ष, भिलाई नगर निगम परिक्षेत्र)

scroll to top