ब्रेकिंग:- खेत में पहुंचे राहुल गांधी किसानों के साथ की धान की कटाई…. राजधानी के समीप ग्राम कठिया में….

IMG_20231029_221842.jpg

रायपुर 29 अक्टूबर 2023:- राहुल गांधी दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ में हैं। आज वे राजनांदगांव पहुंचे। वहां उन्होंने बड़ी चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी रायपुर के निकट ग्राम कठिया पहुंचे और खेतों में काम करने वाले मजदूरों का हाल चाल जाना और उनसे काम के बदले मिलने वाली मजदूरी पर चर्चा भी की। छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे में आए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यहां किसानों के साथ खेत में धान की कटाई की। राहुल के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

पार्टी नेताओं ने बताया कि सड़क मार्ग से चुनावी सभा के लिए जाते हुए राहुल गांधी ने रायपुर के पास कठिया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों के बीच पहुंच कर धान कटाई में किसानों और मजदूरों की मदद की और उनसे बातचीत की। इस दौरान राहुल गांधी ने किसानों से प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कामकाज पर भी चर्चा की।

बता दें कि पिछले काफी समय से राहुल देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर विभिन्न वर्गों के लोगों से मिल रहे हैं। हरियाणा में पानी से भरे खेत में किसानों के साथ राहुल गांधी की तस्वीर काफी वायरल हुई थी। हाल ही में वे स्कूटी पर सवारी करते देखे गए थे। उससे पहले ट्रक वालों के साथ उन्होंने समय बिताया था।


scroll to top