भिलाईनगर 24 अक्टूबर 2023:- जिले में हो रहे रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा लिया गया जायजा।


रावण दहन कार्यक्रम में सुरक्षा एवम पार्किंग व्यवस्था हेतु दिए गए दिशा निर्देश।


जिले में प्रमुख रावण दहन कार्यक्रम जिसमे दुर्ग क्षेत्र, भिलाई, रिसाली, खुर्सीपार, पुरानी भिलाई एवम कुम्हारी में जाकर किया गया स्पॉट ब्रीफिंग।






अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, अभिषेक झा, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई-नगर विश्व दीपक त्रिपाठी,नगर छावनी आशीष बंछोर,उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर सहित थाना प्रभारी नेवई प्रशांत मिश्रा, खुर्सीपार उमेद टंडन, भिलाई3 मनीष शर्मा, कुम्हारी संजीव मिश्रा, व प्रभारी डीएसबी नवी मोनिका पांडेय रहे मौजुद।





रावण दहन कार्यक्रम आयोजित करने वाले समितियों एवम आयोजक मंडल को दिए गए निर्देश।
संपूर्ण प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेटिंग की पुख्ता इंतजाम, एंट्री एग्जिट गेट व्यवस्था, फायर सेफ्टी, सीसीटीवी कैमरे आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।


