BREAKING :- एसएसपी विजय अग्रवाल ने किया आरक्षक को सेवा से बर्खास्त.... यातायात में पदस्थ रहते ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से करता था अवैध वसूली..... विभागीय जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर हुई कार्यवाही... - Steel City Online News Portal

BREAKING :- एसएसपी विजय अग्रवाल ने किया आरक्षक को सेवा से बर्खास्त…. यातायात में पदस्थ रहते ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से करता था अवैध वसूली….. विभागीय जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर हुई कार्यवाही…

IMG-20251010-WA1702.jpg

BREAKING :- एसएसपी विजय अग्रवाल ने किया आरक्षक को सेवा से बर्खास्त…. यातायात में पदस्थ रहते ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से करता था अवैध वसूली….. विभागीय जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर हुई कार्यवाही…

दुर्ग 10 अक्टूबर 2025 :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने यातायात पुलिस में पदस्थ आरक्षक 597 अर्जुन दुबे को बर्खास्त कर दिया, वर्तमान में दुर्ग जिले में रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक 597 अर्जुन दुबे को विभागीय जांच के उपरांत आरोप प्रमाणित पाए जाने पर सेवा से पृथक कर बर्खास्त कर दिया गया है

आरक्षक की भर्ती वर्ष 2011 में हुई थी, आरक्षक 597 अर्जुन दुबे पर यातायात में ड्यूटी के समय माल वाहक वाहनों से ओवरलोडिंग के नाम पर नियमित रूप से पैसे वसूली का आरोप लगाया गया था पैसा वसूलने के लिए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन प्रार्थी से कराया गया था

बर्खास्त आरक्षक 597 अर्जुन दुबे

विभागीय जांच के उपरांत आरोप प्रमाणित पाए गए 8 अक्टूबर 2025 को दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल द्वारा आरक्षक अर्जुन दुबे को सेवा से पृथक कर बर्खास्त कर दिया गया

अतः मैं, विजय अग्रवाल, (भापुसे.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग विभागीय व्यवस्था सुदृढ़ एवं अनुशासन तथा नियंत्रण बनाए रखने हेतु अपचारी आरक्षक के विरूद्ध अधिरोपित दोनों आरोपों की गंभीरता एवं प्रमाणिकता के परिप्रेक्ष्य में समग्र रूप से अध्ययन व विचारोपंरात म.प्र. / छ.ग. पुलिस रेग्यूलेशन पैरा 221 (क) में प्रवृत्त शक्तियों के तहत आरक्षक 597 अर्जुन दुबे, रक्षित केन्द्र, दुर्ग को आदेश जारी दिनांक से “सेवा से पृथक” (Removal from service) का दण्ड देता हूँ।

उक्त दण्डादेश के विरूद्ध नियमानुसार पुलिस रेगुलेशन के पैरा 263 के प्रावधान अनुसार आदेश प्राप्ति दिनांक से 30 दिवस के भीतर पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग को अपील की जा सकती है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्मृति नगर पुलिस चौकी में तैनात ASI प्रमोद सिंह और सिपाही रवि ठाकुर लाइन अटैच किया गया है


scroll to top