BREAKING:- साईं कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई के छात्रों ने निकाली एड्स जागरूकता रैली.... - Steel City Online News Portal

BREAKING:- साईं कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई के छात्रों ने निकाली एड्स जागरूकता रैली….

IMG_20231202_191958.jpg

भिलाईनगर 2 दिसंबर 2023 :- विश्व एड्स दिवस के अवसर पर इस्पात नगरी भिलाई में जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इसी तारतम में साइन कॉलेज सेक्टर 6 के छात्र-छात्राओं ने महाराणा प्रताप चौक सेक्टर 7 तक एड्स जागरूकता रैली निकालकर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया आज 1 दिसंबर 2023 को साई कॉलेज के रेड रिबन क्लब, यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत साई कॉलेज के छात्र छात्राओं ने एड्स जागरूकता संबंधी शपथ ली और एड्स जागरूकता रैली निकाली जिससे कॉलेज के आस पास के सामान्य नागरिक गणों को भी जागरूक किया जा सके।


scroll to top