ब्रेकिंग: यातायात उप पुलिस अधीक्षक एवं निरीक्षक प्रभारी साइबर सेल हटायें गये….., निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लिया गया एक्शन…..

IMG_20231101_225740.jpg

कोरबा 01 नवंबर 2023 :- चुनाव आयोग के निर्देश पर कोरबा के यातायात उप पुलिस अधीक्षक शिवचरण सिंह परिहार व साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी को तत्काल पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया गया है इस आशय के आदेश भी जारी कर दिया गया है आदेश जारी होते ही कोरबा के पुलिस अधीक्षक में तत्काल प्रभाव से दोनों अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय के लिए रिलीव कर दिया गया है चुनाव आयोग में दोनों पुलिस अधिकारियों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने व पार्टी विशेष के लोगों को फायदा पहुंचाने की शिकायत के बाद जांच के उपरांत निर्णय लिया गया है पुलिस विभाग में इस आदेश से हड़कंप मचा हुआ है।

31 अक्टूबर को सबसे पहले अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव के आदेश पर यातायात उप पुलिस अधीक्षक शिवचरण सिंह परिहार का रायपुर मुख्यालय अटैच करने का सिंगल आदेश जारी किया गया। इसके कुछ देर बाद ही दोबारा 31 अक्टूबर की तारीख पर यातायात उप पुलिस अधीक्षक शिवचरण सिंह परिहार और साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी को तत्काल प्रभाव से रायपुर मुख्यालय अटैच करने के लिए डीजीपी अशोक जुनेजा के हस्ताक्षर से आदेश जारी किया गया।

पुलिस मुख्यायल रायपुर से जारी इस आदेश में बकायदा आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया गया है। जिसे देखते हुए कोरबा पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने दोनों अधिकारियों को तत्काल रायपुर पुलिस मुख्यायल के लिए रिलीव कर दिया ।


scroll to top