बीएसपी साइक्लिंग क्लब, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं बीएसपी सायकल पोलो क्लब ने फिट इंडिया मुहिम के तहत लगातार 37वें सप्ताह साइकिल रैली निकाली

भिलाई नगर 04 दिसंबर 2025:- भारतीय खेल प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा संचालित फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का बीएसपी साइक्लिंग क्लब, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं बीएसपी सायकल पोलो क्लब के संयुक्त तत्वाधान मे भिलाई का 37वां संस्करण आयोजित किया गया।

बीएसपी साइकिलिंग पोलो क्लब एवं ओए-बीएसपी के पूर्व महासचिव परविन्दर सिंह के नेतृत्व में साइकिलिंग की।

यह रैली बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन से शुरू हुई, रैली में लगभग 100 से अधिक बच्चों के साथ बीएसपी साइक्लिंग क्लब, बीएसपी सायकल पोलो क्लब एवं साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।

बीएसपी साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष एवं ओए अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर ने लगातार 37वें सप्ताह इस रैली में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी।
इस आयोजन में बीएसपी साइकिल पोलो क्लब के अध्यक्ष एवं पूर्व ओए महासचिव परविंदर सिंह, महासचिव साइकिलिंग एसोसिएशन, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट के सचिव देवप्रकाश वर्मा,आज के कार्यक्रम में एनआईएस कोच प्रतीक मालोदिया भी मौजूद थे।




