शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित हुई आई एण्ड ए जोन की बीएसपी कर्मचारी…..

Karm-Shiromani-I-A-Zone.jpg

भिलाई नगर 28 सितंबर 2022 भिलाई इस्पात संयंत्र में आयोजित शिरोमणि पुरस्कार समारोह में आई एण्ड ए जोन से उत्कृष्ट कार्य प्रदर्षित करने वाली कर्मचारी को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस संदर्भ में 27 सितम्बर, 2022 को आयोजित कार्यक्रम में अति उत्तम कार्य प्रदर्शन के लिए श्रीमती सीमा कंवर, आपरेटर कम तकनीशियन (इंकास) को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर समारोह के दौरान पुरस्कारों के संचालन और वितरण में सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (रखरखाव एवं उपयोगिताएं) असित साहा, महाप्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन) , परमानंद मरावी, महाप्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन) ए एम डैनी एवं महाप्रबंधक (इंकास) एम पी सिंह ने पुरस्कार विजेता को प्रवीणता प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और कर्मचारी के जीवन साथी के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया। उपस्थित सभी अतिथियों ने पुरस्कार विजेता के कार्यस्थल में योगदान एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों को सराहा। इस कार्यक्रम का संचालन कार्मिक कार्यालय शक्ति एवं विद्युत द्वारा किया गया।



scroll to top