सुपेला संडे बाजार मे जाम की स्थिति मे सुधार हो शारदा गुप्ता…
नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई सत्य प्रकाश तिवारी को ज्ञापन सौंप शीघ्र संडे बाजार व्यवस्थित करने की मांग की

भिलाई नगर 19 दिसंबर 2025:- जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता ने कहा कि बीच रोड में लगने वाले संडे बाजार अथक प्रयास से हटाया गया था मगर स्थिति फिर ज्यों की त्यों बनने लग गई है शारदा गुप्ता ने कहां की शराब दुकान के कारण भी रोज जाम की स्थिति बनी रहती है रहती है 100 फीट की चौड़ी सड़क संडे बाजार 10 फीट में सिमट जाती है रोज गुजर रहे हैं हजारों वाहन संडे बाजार की व्यवस्था फिर चरमरा गई है सुपेला चौक से लेकर राजेंद्र प्रसाद चौक तक जाम की स्थिति फिर बनने लग गई है संडे बाजार में ग्राहक गाड़ियों को सड़क पर ही पार्किंग कर रहे हैं फल के ठेले रोड में ही खड़े रहते हैं इस अवैध पार्किंग सड़क केवल 10 फिट ही चलने योग्य बच जाती है यानी आवागमन के लिए सड़क बच नहीं पा रही है हर समय जाम की स्थिति बनती जा रही है ।
व्यापारी अपने सामान को दिन प्रतिदिन आगे बढ़ाते जा रहे हैं लोग रेंग रेंग कर चल रहे हैं पटरी पार के लोगों के लिए यह एक ही रास्ता है जहां से लोग आईआईटी रुंगटा कॉलेज महत्वपूर्ण संस्थान में आना-जाना करते हैं और यहीं से संयंत्र कर्मी आना-जाना करते हैं और पटरी पर सेक्टर बच्चे ट्यूशन के लिए आना-जाना करते हैं और दूसरा कोई रास्ता नहीं है इसी रोड पर शराब के दुकान है जहां से महिलाएं भी आना जाना नहीं कर सकती।

जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता ने इस रोड पर फ्लाईओवर की भी मांग की थी मगर प्रशासन ने फ्लाईओवर को अनसुना करते हुए अंडर ब्रिज को प्राथमिकता दी रोज जाम से लोग हलकान हैं सड़क के दोनों तरफ दुकान है दिन प्रतिदिन वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है मगर रोड उसी गति से छोटे होते जा रहे हैं पूर्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह जी के अथक प्रयास से संडे बाजार को व्यवस्थित किया गया था मगर फिर से अतिक्रमणकारियो के हौसले बुलंद हैं और जिन्हें व्यवस्थित करने का साहस किसी में नहीं पूर्व में भी जनहित संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन करके इस रोड को जाम से मुक्ति दिलाया ।
निकट भविष्य में अगर स्थिति में सुधार नहीं हुई तो फिर से जन आंदोलन किया जाएगा। शीघ्र ही कलेक्टर एसपी से मिलकर जनता की समस्याओं से रूबरू कराया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता बृजमोहन उपाध्याय विनोद उपाध्याय निशु पांडे मदन सेन विशालदीप नायर आईपी मिश्रा वशिष्ठ वर्मा मृगेंद्र सिंह हरिशंकर चतुर्वेदी बंटी नाहर निर्मल भारती नरेश कन्हैया सोनी विजय गुप्ता अखिलेश वर्मा जेपी घनघोरकर संतोष जयसवाल गुरनाम सिंह सीपी सिंह सुभाष शर्मा प्रदीप पांडे रमेश देशमुख नेहरू साहू छोटू पासवान हरीशचंद्र भारती शक्ति सिंह, टिंकू संजय साहू, गिरीश दिलीप दामले, संतोष सोनी अमोल साहु अनिल सिंह पीसी प्रसाद सहित प्रमुख कार्यकर्ता हैं ।


