BSP ने वर्ष 2022 में उत्पादन के क्षेत्र में किया धमाकेदार प्रदर्शन…… फिनिश्ड स्टील, सेलेबल स्टील व डिस्पैच में रिकाॅर्ड निष्पादन…

SMS-3-Caster.jpeg

भिलाई नगर 7 जनवरी 2023: सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों ने वर्ष 2022 में उत्पादन के नए रिकाॅर्ड दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। जिसमें फिनिश्ड स्टील, सेलेबल स्टील तथा डिस्पैच में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों ने भी इस वित्त वर्ष में उत्पादन के नए वार्षिक कीर्तिमान स्थापित करने में सफल हुए। इनमें शामिल हैं सिंटर प्लांट-3, एसएमएस-3, यूआरएम, बीआरएम तथा आरएमपी-3।

सिंटर प्लांट-3 ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

संयंत्र के सिंटर प्लांट-3 ने वर्ष 2022 में 53,65,500 टन सिंटर उत्पादन कर वर्ष 2021 में दर्ज किए सर्वश्रेष्ठ निष्पादन रिकाॅर्ड 51,92,267 टन सिंटर को ध्वस्त किया। इसी क्रम में दोनों सिंटर प्लाट्स ने मिलकर वित्त वर्ष 2022 में कुल 80,01,700 टन सिंटर उत्पादन करते हुए वर्ष 2021 में दर्ज किए 78,48,545 टन सिंटर उत्पादन रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान रचा है।

एसएमएस-3 ने दर्ज किया रिकाॅर्ड

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की माॅडेक्स इकाई, एसएमएस-3 ने वर्ष 2022 में 29,27,600 टन कास्ट स्टील प्रोडक्शन कर, वर्ष 2021 के 26,75,258 टन कास्ट स्टील प्रोडक्शन के अपने ही रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ा।

एसएमएस-3 ने सर्वश्रेष्ठ कुल कास्ट स्टील उत्पादन के साथ-साथ वित्त वर्ष 2022 में सर्वश्रेष्ठ 11,30,100 टन कास्ट ब्लूम और 17,97,500 टन कास्ट बिलेट उत्पादन का रिकाॅर्ड भी बनाया है, जो कि वर्ष 2021 में दर्ज किए गए 10,34,317 टन कास्ट ब्लूम और 16,40,941 टन कास्ट बिलेट और उत्पादन के रिकाॅर्ड से कहीं अधिक है।

यूआरएम ने भी बनाया नया रिकाॅर्ड

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की माॅडेक्स इकाई, यूआरएम ने वर्ष 2022 में 7,43,500 टन प्राइम रेल तथा 7,00,700 टन लाँग रेल प्रोडक्शन करते हुए वर्ष 2021 में दर्ज 6,28,922 टन प्राइम रेल तथा वर्ष 2020 में दर्ज 6,91,986 टन लाँग रेल प्रोडक्शन के रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ा।

इसी क्रम में संयंत्र के यूआरएम तथा आरएसएम ने मिलकर वर्ष 2022 में कुल 8,43,700 टन लाँग रेल प्रोडक्शन कर वर्ष 2020 में दर्ज 6,91,986 टन लाँग रेल प्रोडक्शन के रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ा।

बार एवं राॅड मिल ने भी बनाया नया रिकाॅर्ड

संयंत्र की अन्य माॅडेक्स इकाई बार एंड रॉड मिल ने भी वर्ष 2022 में 8,14,300 टन फिनिश्ड उत्पादन कर नया रिकाॅर्ड दर्ज किया। बीआरएम ने यह रिकाॅर्ड वर्ष 2021 में उत्पादित 6,56,606 टन के रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ते हुए बनाया है।

फिनिश्ड स्टील प्रोडक्शन में भी कीर्तिमान

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी फिनिशिंग मिलों ने मिलकर वर्ष 2022 में कुल 42,77,100 टन फिनिश्ड स्टील प्रोडक्शन कर, वर्ष 2021 में दर्ज किए 36,32,768 टन फिनिश्ड स्टील प्रोडक्शन के अपने सर्वश्रेष्ठ निष्पादन रिकॉर्ड को पार कर नया कीर्तिमान दर्ज किया है।

सेलेबल स्टील उत्पादन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

सेल-बीएसपी ने वर्ष 2022 में 46,67,800 टन सेलेबल स्टील प्रोडक्शन कर वर्ष 2021 में दर्ज 46,60,348 टन कुल सेलेबल स्टील प्रोडक्शन के रिकाॅर्ड को ध्वस्त किया है।

लांग रेल प्रेषण में भी बनाये नए रिकाॅर्ड

सेल-बीएसपी ने वर्ष 2022 में 8,66,500 टन लाँग रेल्स का प्रेषण कर वर्ष 2020 में दर्ज 7,15,644 टन लाँग रेल्स का प्रेषण के रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ा।

डिस्पैच में किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

वर्ष 2022 में संयंत्र ने 26,76,200 टन डायरेक्ट डिस्पैच कर वर्ष 2021 में दर्ज 24,74,061 टन डायरेक्ट डिस्पैच के रिकाॅर्ड को पार कर नया कीर्तिमान दर्ज किया है।

आरएमपी-3 ने बनाया कीर्तिमान

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की माॅडेक्स इकाई, आरएमपी-3 ने वर्ष 2022 में 4,69,600 टन का उत्पादन कर नया कीर्तिमान रचते हुए वर्ष 2021 में दर्ज सर्वश्रेष्ठ निष्पादन रिकाॅर्ड 3,85,430 टन को ध्वस्त कर दिया है।

टेक्नो-इकाॅनामिक्स पैरामीटर में भी बने रिकाॅर्ड

इसी प्रकार संयंत्र की ब्लास्ट फर्नेसों ने हाॅट मेटल के उत्पादन में 110 किलोग्राम प्रति टन हाॅट मेटल अधिकतम कोल डस्ट इंजेक्शन (सीडीआई) दर प्राप्त किया जो वर्ष 2021 में दर्ज किए गए 77.4 किलोग्राम प्रति टन से कहीं अधिक है।


scroll to top