मोबाइल फ़ोन से ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले BSP कर्मी व 02 ठेका श्रमिक सहित 03 गिरफ्तार...आरोपियों के कब्जे से तीन नग मोबाईल, एक मोटर सायकल एवं नगदी रकम 86940 रुपए सहित  1,66,940/- का मसरूका जब्त... - Steel City Online News Portal

मोबाइल फ़ोन से ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले BSP कर्मी व 02 ठेका श्रमिक सहित 03 गिरफ्तार…आरोपियों के कब्जे से तीन नग मोबाईल, एक मोटर सायकल एवं नगदी रकम 86940 रुपए सहित  1,66,940/- का मसरूका जब्त…

IMG-20251126-WA1363.jpg

मोबाइल फ़ोन के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।

आरोपियों के कब्जे से तीन नग मोबाईल, एक मोटर सायकल एवं नगदी रकम 86940 रुपए सहित कुल 1,66,940/- का मसरूका जब्त

भिलाई नगर 26 नवंबर 2025:- सट्टा ⁠प्रकरण में गिरफ्तार तीनो आरोपी निकले भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी आरोपी राज रत्न पाया गया भिलाई इस्पात संयंत्र का नियमित कर्मचारी शेष दोनों आरोपी राकेश सिंह एवं टीका राम साहू पाए गए ठेका श्रमिक।

25/11/2025 को सुत्रों से पता चला कि टाटा लाईन कोहका चौकी स्मृतिनगर क्षेत्र में एक राकेश सिंह नामक व्यक्ति अवैध धन लाभ अर्जित करने हेतु अपने मोबाईल से सट्टा पट्टी लिख रहा है कि सूचना पर
एसीसी यू एवं स्मृतिनगर की संयुक्त टीम गठित कर रेड कार्यवाही किया गया तथा मौके पर मोबाइल के माध्यम से सट्टा पट्टी लिखकर सट्टा जुआ खेलाते
आरोपी (1)राकेश कुमार सिंह पिता राम अवतार सिंह उम्र 45 साल सा. टाटा लाईन कोहका सड़क नं. 18 बजरंग पारा कोहका चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ.ग.)
एवं उसके साथी
(2)टीका राम साहू निवासी ग्राम डुण्डेरा शंकर नगर तथा (3)राजरत्न नागदेवते निवासी सेक्टर 04 भिलाई को पकड़ा गया
आरोपियों का मोबाईल को चेक करने पर उसमे सट्टा पट्टी लिखा जाकर सट्टा जुआ खेलने ,खेलाने से संबंधित लाखो का ब्योरा पाया गया
मौके पर आरोपियों के कब्जे से सट्टा जुआ में प्रयुक्त तीन नग मोबाईल, एक मोटर सायकल एवं नगदी रकम 86940 रुपए सहित कुल 1,66,940/- रूपये का मसरुका को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध आरोपियों को गिरफ्तार माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है तथा आरोपियों से जप्त मोबाईल का परीक्षण किया जा रहा है प्रकरण में शामिल अन्य लोगो की संलिप्तता के संबंध में भी विवेचना की जा रही है
उक्त कार्यवाही में चौकी स्मृतिनगर पुलिस एवं एसीसीयू यूनिट भिलाई का सराहनीय योगदान रहा।
नाम आरोपी
( 1) राजरत्न नागदेवते 35 वर्ष निवासी सेक्टर 04
(2)टीका राम साहू 57 वर्ष निवासी ग्राम डुंडेरा उतई
(3 )राकेश कुमार सिंह 45 वर्ष निवासी टाटा लाइन कोहका


scroll to top