BSP के बार एवं राॅड मिल ने लगातार दो दिनों तक बनाया दैनिक उत्पादन का नया कीर्तिमान…

IMG_20230213_221339.jpg

भिलाई नगर 13 फरवरी 2023 :! सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एवं राॅड मिल ने 11 फरवरी  को 16 एमएम टीएमटी बार में 3512 टन का उत्पादन कर किसी भी सेक्शन के रोलिंग में नया दैनिक कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके पूर्व यह कीर्तिमान विगत 26 जनवरी  को 16 एमएम टीएमटी बार में 3481 टन का रोलिंग कर बनाया गया था।

इसके साथ ही दूसरे दिन भी बीआरएम ने अपने पिछले 11 फरवरी 2023 को स्थापित 16 एमएम टीएमटी बार में 3512 टन रोलिंग के रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ते हुए 12 फरवरी 2023 को 16 एमएम टीएमटी बार में 3692 टन का उत्पादन कर किसी भी से क्षन के रोलिंग में पुनः नया दैनिक कीर्तिमान स्थापित किया है। है मुकेश गुप्ता के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में टीम बीआरएम ने अपने पिछले रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ उत्पादन का दैनिक कीर्तिमान स्थापित किया।

इसके साथ ही भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता एवं कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने बीआरएम बिरादरी सहित उनके सहयोगी विभागों को बधाई दी। विभागाध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने इस कीर्तिमान पर बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि मिल कि कर्मठ एवं मेहनती साथियों के लगन तथा परिश्रम से ही विभाग उत्तरोत्तर प्रगति करते हुए नए कीर्तिमान गढ़ रहा है।


scroll to top